-

Donald Trump India Visit 2020: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भारत दौरे पर हैं। अहमदाबाद में उनके स्वागत में 'नमस्ते ट्रंप' (Namastey Trump) नाम के इवेंट का आयोजन किया गया है। ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका (Ivanka) और दामाद जैरेड कशनर भी भारत आए हैं। इवांका और जैरेड ने प्रेम विवाह किया था। इवांका को जैरेड से शादी करने के लिए अपना धर्म भी बदलना पड़ा था।
-
Donal Trump के दामाद जैरेड कशनर यहूदी धर्म के हैं। जैरेड हार्वर्ड जैसी प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़े हैं।
-
जैरेड कशनर ने बीए और एमबीए किया है। वर्तमान में वह अपने ससुर ट्रंप के सीनियर एडवाइजर के रूप में काम कर रहे हैं।
-
इवांका ट्रंप और जैरेड कशनर की मुलाकात साल 2007 में एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी।
-
मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो दोनों के बीच प्यार भी परवान चढ़ने लगा। लेकिन दोनों के रिश्ते से जैरे़ की मां को आपत्ति थी।
-
जैरेड की मां को आपत्ति इस बात से थी कि इवांका क्रिश्चियन हैं औऱ वो लोग यहूदी।
अपनी सास की आपत्ति को दूर करते हुए इवांका ने जैरेड से शादी से पहले अपना धर्म बदल लिया। -
यहूदी धर्म अपनाने के बाद 25 अक्टूबर 2009 को इवांका और जैरेड ने शादी रचा ली।
-
इवांका और जैरेड के तीन बच्चे हैं।
-
हालांकि इवांका के धर्म परिवर्तन से ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि आखिर क्यों मेरी बेटी को किसी से शादी के करने के लिए धर्म परिवर्तन करने की जरूरत है।