-
Donald Trump India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनके साथ पत्नी मेलानिया (Melania Trump), बेटी इवांका (Ivanka) और दामाद जैरेड कशनर भी भारत आए हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मेलानिया व्हाइट ड्रेस में दिखीं। मेलानिया की सोशल मीडिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। गूगल पर भी मेलानिया ट्रंप के बारे में काफी सर्च किया जाता है। आइए जानते हैं एक छोटे से देश की मॉडल कैसे अमेरिका की फर्स्ट लेडी बन गईं।(REUTERS/Al Drago)
-
मेलानिया डोनल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले ट्रंप ने इवाना से शादी की थी। इवाना से तलाक के बाद ट्रंप ने मारला मैपल्स से शादी की थी।
-
मेलानिया का जन्म स्लोवेनिया नाम के छोटे से देश में हुआ था। मेलानिया ने मॉडलिंग को अपना रोजगार बनाया था। 16 साल की उम्र से ही वह मॉडलिंग कर रही थीं।
-
जब मेलानिया 28 साल की थीं तब वह पहली बार डोनल्ड ट्रंप से मिली थीं। उस वक्त ट्रंप की उम्र 52 साल थी। दोनों की ये मुलाकात न्यूयॉर्क में एक फैशन वीक पार्टी में हुई थी।
-
इस पार्टी में दोनों की बातचीत हुई और साथ ही एक दूसरे का नंबर भी एक्सचेंज हुआ। ट्रंप तब रियल स्टेट के बादशाह हुआ करते थे।
-
मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो दोनों के बीच प्यार भी पनपने लगा। ट्रंप और मेलानिया के डेटिंग की खबरें अमेरिकी मीडिया में छाई रहती थीं।
-
करीब 6 साल डेट करने के बाद 2004 में दोनों ने सगाई कर ली। अगले ही साल 2005 में ट्रंप और मेलानिया ने शादी भी रचा ली।
-
ट्रंप ने करीब 11 करोड़ रुपए की रिंग के साथ मेलानिया को शादी के लिए प्रपोज किया था।
-
शादी के बाद डोनल्ड ट्रंप राजनीति में सक्रिय हो गए और 2016 में अमेरिका के प्रेसीडेंट भी बन गए। (PTI Photo)
इस तरह स्लोवेनिया जैसे छोटे से देश की मेलानिया यूएस की फर्स्ट लेडी बन गईं।
