-
रमजान का महीने 2 मार्च यानी आज से शुरू हो गया है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान साल का नौवां महीना होता है। (Photo: Pexels)
-
रमजान के 30 दिनों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले 10 दिनों को रहमत, अगले दस दिनों को बरक और अंतिम 10 दिनों को मगफिरत कहते हैं। (Photo: Pexels)
-
रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। लेकिन इसके कुछ नियम होते हैं जिसे अगर फॉलो नहीं किया तो रोजा टूट सकता है। (Photo: Pexels)
-
1- रमजान में हर दिन सुबह सूर्योदय से पहले अन्न ग्रहण किया जाता है जिसे सहरी कहते हैं। फिर सूर्यास्त के बाद ही कुछ खा सकते हैं जिसे इफ्तार कहते हैं। (Photo: Pexels)
-
2- रमजान में अगर रोजा रखते हैं और इस वक्त कुछ भी जानबूझकर खाते हैं तो रोजा टूट जाएगा। (Photo: Pexels)
-
3- किसी ने अगर जानबूझकर उल्टी की है तो उसका रोजा टूट जाएगा। हालांकि, तबीयत की खराबी के चलते होने उल्टी होने पर रोजा नहीं टूटता। (Photo: Pexels) बेहद अनोखा है US का मशहूर फेस्टिवल ‘मार्डी ग्रास’, जानें इस दिन क्या करते हैं लोग?
-
4- काफी लोगों का ये भी सवाल रहता है कि क्या रोजा रखते हैं समय इंटिमेट हो सकते हैं। ऐसा नहीं कर सकते हैं। इंटिमेट होने पर रोजा टूट जाएगा और साथ ही कजा के साथ उसका कफ्फारा यानी की प्रायश्चित करना होगा। (Photo: Pexels)
-
5- हालांकि, रोजा रखते वक्त अपनी पत्नी का बोसा करने यानी माथे पर किस करने से रोजा नहीं टूटता है। (Photo: Pexels)
-
6- वहीं, पीरियड्स आने पर महिलाओं का रोजा टूट जाता है। ऐसे में महिलाएं अपने कजा रोजे (छूटे हुए रोजे) के बाद अदा कर सकती हैं। (Photo: Pexels)
-
7- रोजा के दौरान किसी को बुरा नहीं बोलना चाहिए और ही गाली-गलौज करनी चाहिए। (Photo: Pexels)
-
8- जो भी शख्स रोजा रखता है उसे पांच वक्त की नमाज अदा जरूर करनी चाहिए। (Photo: Pexels)
-
9- रोजे में बीड़ी, सिगरेट, हुक्का पीने या अन्य कोई भी नशा करने से भी रोजा टूट सकता है। (Photo: Pexels) नासिक कुंभ क्यों है इतना खास? कैसे पड़ा ये नाम, क्यों किया जाता है पिंडदान और तर्पण
