कोहली का खुलासाः अनुष्का नहीं B’town की सीनियर एक्ट्रेस हैं उनका पहला प्यार, जानें कौन हैं वो?
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम अनुष्का के साथ लिया जाता है। कोहली जितने अपने बल्ले को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं उतने ही वे अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

मीडिया में ये दोनों ही सेलिब्रिटी कभी अपने डेटिंग को लेकर तो कभी ब्रेकअप को लेकर चर्चा का विषय बनते हैं। हाल ही दोनों के बीच पैचअप की खबरें भी सामने आने लगीं है।
लेकिन इन दिनों कोहली अपने पुराने प्यार को लेकर खबरों में है। उनका पुराना प्यार अनुष्का नहीं बल्कि एक सीनियर बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिसके लिए कोहली का दिल धड़कता था।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर।
जी हां, इसका खुलासा खुद विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने कहा कि एक दौर में उनकी क्रश बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर थीं।
उस वक्त करिश्मा कपूर की काफी फैन फॉलोइंग थी, जिसमें एक नाम विराट कोहली का भी था। लेकिन आज चीज़ें विपरित हैं, विराट कोहली खुद ही सुपरस्टार हैं और उनकी फैन्स फॉलोइंग लोलो से काफी तादाद में ज्यादा है।