-
यूं तो शादी और तलाक दोनों बेहद आम बात है। हालांकि कुछ शादियां जो खूब सुर्खियां बटोरती हैं जब वह टूटती हैं तो भी खबर बन जाती हैं। देश के तमाम नामी राजनेता ऐसे रहे हैं जिनके बच्चों की शादियां बड़े जोर शोर से हुई थीं। हालांकि कुछ समय बाद ही उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद कुछ ने शादी कर ली तो कुछ अब भी कुंवारे हैं। आइए जानते हैं किस-किस के नाम इसमें शामिल हैं।
-
केरल के सीएम पिनराई विजयन की बेटी वीणा विजयन ने साल 2012 में Dr Sameeha Saithalav से शादी रचाई थी। इस शादी से वीणा को एक बेटा हुआ। साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया। 15 जून 2020 को वीणा दोबारा शादी करने जा रही हैं। जिनसे वह शादी रचा रही हैं उनका नाम मोहम्मद रियाज है। रिजाय सीपीआई-एम यूथ विंग, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
-
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने 12 मई 2018 को ऐश्वर्या राय से शादी रचाई थी। हालांकि इनकी शादी कुछ दिन ही चल पाई। दोनों में अनबन की खबरें आनी शुरू हो गईं। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। ऐश्वर्या से अलग होने के बाद तेज प्रताप का झुकाव आध्यात्म की तरफ बढ़ने लगा। तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से अलग होने के बाद दोबारा शादी नहीं की है।
-
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने तीन बार शादियां की। राहुल महाजन ने साल 2006 में श्वेता सिंह से शादी रचाई। एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद राहुल ने टीवी पर स्वयंवर करते हुए डिम्पी गांगुली से शादी रचाई। ये शादी भी चार महीनों में टूट गई। तलाक के बाद डिम्पी गांगुली ने राहुल पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद राहुल ने तीसरी शादी 2018 में नताल्या नाम की मॉडल से कर ली।
-
हरियाणा के सीएम रहे भजन लाल के बेट चंद्र मोहन भी राज्य के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। पहले से शादीशुदा चंद्र मोहन को अनुऱाधा बाली से प्यार हुआ तो वह घर परिवार से बगावत पर उतर आए। वह इस्लाम कबूलते हुए चंद्र मोहन से चांद मोहम्मद बन गए और अनुराधा फिजा बन गईं। मुसलमान बनने के बाद दोनों ने शादी रचा ली। हालांकि इनका रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला औऱ तलाक हो गया। तलाक के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में अनुराधा बाली की मौत हो गई। वहीं चांद मोहम्मद फिर से चंद्र मोहन बन गए और अपने परिवार के पास वापस चले गए।
-
भारतीय जनता पर्टी की लोकसभा सांसद किरण खेर के बेटे हैं एक्टर सिकंदर खेर। सिकंदर खेर का कभी तलाक तो नहीं हुआ लेकिन उनकी सगाई टूट चुकी है। सगाई टूटने के बाद 4 साल से ज्यादा हो गए वह अभी तक अविवाहित हैं।
-
सिकंदर खेर ने एक्ट्रेस सोनम कपूर की कजिन प्रिया सिंह से साल 2016 में सगाई की थी। लेकिन सगाई के कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।