-
गुजरात के कच्छ जिले में हर साल मनाया जाने वाला ‘रण उत्सव’ अपने अनोखे प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। कच्छ के रण में आयोजित होने वाला यह उत्सव हर साल सर्दियों में पूर्णिमा की रात को शुरू होता है। (Photo Source: Gujarat Tourism/YouTube)
-
यह उत्सव कच्छ के भुज शहर से शुरू होता है और फिर पूरे कच्छ जिले में फैलकर एक भव्य समापन के साथ भुज में ही समाप्त होता है। इस साल रण उत्सव 11 नवंबर 2024 से शुरू होकर 15 मार्च 2025 तक चलेगा। चलिए जानते हैं इस उत्सव की खासियत। (Photo Source: Gujarat Tourism/YouTube)
-
सफेद रेगिस्तान का अनोखा आकर्षण
कच्छ का रण अपनी चमचमाती सफेद रेत के लिए मशहूर है। इस रेगिस्तान का नेचुरल ब्यूटी यूनिक है, जहां दूर तक फैली सफेदी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। सूरज की रोशनी जब सफेद रेत पर पड़ती है तो एक अद्भुत दृश्य उत्पन्न होता है, खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय। -
रण उत्सव की रंगीन छटा
हर साल होने वाला रण उत्सव कच्छ के सांस्कृतिक रंगों को बिखेरता है। यहां संस्कृति, कला, संगीत और स्थानीय हस्तशिल्प का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है। यह उत्सव कच्छ की परंपराओं को जीवंत करता है और भारत के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता है। -
लोक नृत्य और संगीत का जादू
रण उत्सव के दौरान पर्यटक गुजरात के पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत का आनंद ले सकते हैं। गरबा, घूमर, और ढोल की धुनें इस पर्व को और भी खास बना देती हैं। इन लोक नृत्यों में लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्सव में शामिल होते हैं। -
कैम्पिंग का शानदार अनुभव
रण उत्सव के दौरान आलीशान टेंटों में रुकने का अवसर पर्यटकों के लिए होता है। ये टेंट पर्यटकों को रेगिस्तान के बीच में एक शानदार कैम्पिंग अनुभव प्रदान करते हैं, जहां वे रेगिस्तान की खूबसूरती का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। (Photo Source: Gujarat Tourism/YouTube) -
उंट की सवारी
सफेद रेगिस्तान में उंट की सवारी करना यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। उंट की सवारी के दौरान दूर-दूर तक फैले रेगिस्तान का नजारा और भी अद्भुत प्रतीत होता है। (Photo Source: Gujarat Tourism/YouTube) -
स्थानीय हस्तशिल्प का आनंद
कच्छ अपनी बंधेज, एम्ब्रॉयडरी, और मिट्टी की कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के बाजारों में पर्यटकों को विभिन्न हस्तशिल्प की चीजें देखने और खरीदने को मिलती हैं। कच्छ के कलाकार अपने अनोखे कला-कौशल से कपड़ों, आभूषणों, और सजावटी वस्तुओं को जीवंत बना देते हैं। (Photo Source: Gujarat Tourism/YouTube) -
गुजराती व्यंजनों का स्वाद
रण उत्सव में गुजराती व्यंजनों का स्वाद लेना भी एक अलग अनुभव होता है। ढोकला, थेपला, खांडवी जैसे पारंपरिक व्यंजन यहां के लोगों के मेहमाननवाजी की झलक देते हैं। (Photo Source: Gujarat Tourism/YouTube) -
सूर्योदय और सूर्यास्त का मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य
सफेद रेगिस्तान में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का दृश्य अत्यंत सुंदर होता है। जब सूरज की किरणें सफेद रेत पर पड़ती हैं, तो एक अनोखी चमक उत्पन्न होती है, जो देखने वालों को हमेशा के लिए याद रह जाती है। (Photo Source: Gujarat Tourism/YouTube) -
वन्यजीवन और फोटोग्राफी के लिए स्वर्ग
कच्छ का रण जंगली गधा अभयारण्य (Sanctuary) और कई दुर्लभ पक्षियों का प्राकृतिक आवास है। इस क्षेत्र में पक्षी प्रेमी और वन्यजीवन के प्रेमी अद्भुत प्रजातियों के दर्शन कर सकते हैं। रण उत्सव की छटा, सफेद रेत और पारंपरिक परिधानों में सजे हुए लोग इसे फोटोग्राफरों के लिए भी एक स्वर्ग बना देते हैं। (Photo Source: Gujarat Tourism/YouTube)
(यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे अजीब आंखों वाले जानवर, जिसमें होती है कुछ अलग खासियत)
