-
भारतीय रसोई में इस्तेमाल की जाने वाली कई सब्जियां ऐसी हैं जो भारत में नहीं उगाई जाती थीं, बल्कि इन्हें समय के साथ दूसरे देशों से भारत लाया गया। इन सब्जियों ने धीरे-धीरे भारतीय व्यंजनों में जगह बना ली और आज ये लगभग हर भारतीय की थाली का हिस्सा बन गई हैं। आइए जानते हैं, कौन-कौन सी ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें हम बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन इनका मूल भारत से नहीं है। (Photo Source: Pexels)
-
आलू (Potatoes)
आलू, जिसे हर भारतीय व्यंजन में देखा जा सकता है, असल में अमेरिका महाद्वीप से आया है। 16वीं सदी में पुर्तगालियों ने इसे भारत में लाया और धीरे-धीरे यह हर घर की जरूरत बन गया। (Photo Source: Pexels) -
पत्ता गोभी (Cabbage)
यूरोप से आने वाला पत्ता गोभी भारत में औपनिवेशिक काल के दौरान पहुंचा। आज यह कई भारतीय व्यंजनों में एक अहम सब्जी के रूप में इस्तेमाल होता है। (Photo Source: Pexels) -
शिमला मिर्च (Bell Peppers)
शिमला मिर्च का उद्गम स्थल मध्य अमेरिका है। भारतीय खाने में इसका उपयोग करी, सब्जी और सलाद में बहुतायत से होता है। (Photo Source: Pexels) -
हरी बीन्स (Green Beans)
हरी बीन्स, जो कि मध्य और दक्षिण अमेरिका से आई है, आज भारतीय व्यंजनों में काफी उपयोगी साबित होती है और इसका इस्तेमाल सब्जियों में प्रमुखता से होता है। (Photo Source: Pexels) -
फूलगोभी (Cauliflower)
फूलगोभी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों की सब्जी है। भारत में यह इतनी लोकप्रिय हो गई है कि गोभी से बने कई तरह के पकवानों का एक अलग ही स्थान है। (Photo Source: Pexels) -
गाजर (Carrots)
गाजर का मूल स्थान प्राचीन पर्शिया है, जो आज का ईरान और अफगानिस्तान क्षेत्र है। आज इसे भारत में बड़ी मात्रा में उगाया और खाया जाता है, खासकर सर्दियों में। (Photo Source: Pexels) -
टमाटर (Tomatoes)
दक्षिण अमेरिका से उत्पन्न टमाटर को भी पुर्तगालियों ने भारत में पेश किया। आज भारतीय भोजन में टमाटर का उपयोग इतना बढ़ गया है कि इसके बिना भारतीय करी अधूरी मानी जाती है। (Photo Source: Pexels) -
बंदगोभी (Brussels Sprouts)
यूरोप से आने वाले बंदगोभी का उपयोग भारत में कई प्रकार की सब्जियों और करी में किया जाता है, खासकर उत्तरी भारत में यह सब्जी पसंद की जाती है। (Photo Source: Pexels) -
पालक (Spinach)
पालक का मूल स्थान मध्य एशिया है, लेकिन भारत में इसका उपयोग विशेष रूप से पालक पनीर जैसी डिशेज में खूब किया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
कद्दू (Pumpkin)
कद्दू जिसे काशीफल, पेठा, भतवा, मखना जैसे कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कद्दू भारत में नहीं बल्कि हजारों मील दूर अमेरिका-मेक्सिको में पैदा हुआ। वैज्ञानिकों के मुताबिक कद्दू 9 हजार साल पहले अस्तित्व में आया था। इसके बाद यहां से ये पूरी दुनिया में पहुंचा। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: क्या आप भी खाली पेट पीते हैं बेड टी? जान लें शरीर पर क्या पड़ता है असर, वरना इन नुकसान से नहीं बच पाएंगे)
