• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. discover india first marine national park a world of underwater wonders

ये है भारत का पहला Marine National Park, समुद्री जीवों का अद्भुत संसार, जो कर देगा आपको मंत्रमुग्ध

India’s first Marine National Park: मरीन नेशनल पार्क में आपको समुद्र के नीचे जीवों का विविधतम रूप देखने को मिलेगा। यहां समुद्री जीवों की अनगिनत प्रजातियां पाई जाती हैं।

By: Archana Keshri
November 22, 2024 12:43 IST
हमें फॉलो करें
  • Best marine parks in India
    1/9

    भारत में जहां नेशनल पार्क का जिक्र होते ही हरे-भरे जंगल और जंगली जानवरों की तस्वीरें उभरती हैं, वहीं मरीन नेशनल पार्क इस धारणा को बिल्कुल बदल देता है। यह भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान (Marine National Park) है, जो गुजरात की कच्छ खाड़ी में स्थित है। (Photo Soure: gujarattourism)

  • 2/9

    यहां पानी के नीचे फैली हुई अद्भुत जैव विविधता और समुद्री जीवों का नजारा हर पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर देता है। मरीन नेशनल पार्क की स्थापना 1980 में हुई थी और इसे 1982 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। (Photo Soure: IE Gujarati)

  • 3/9

    यह उद्यान कच्छ खाड़ी के 458 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है, जिसमें 163 वर्ग किमी का क्षेत्र पार्क का हिस्सा है। यह क्षेत्र समुद्र के ज्वार-भाटे के बीच स्थित है, जहां उच्च ज्वार (high tides)के दौरान पानी रहता है और कम ज्वार (low tide) के समय यह एरिया सतह पर आ जाता है। (Photo Soure: IE Gujarati)

  • 4/9

    यहां 42 छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है, जिसमें पिरोटन, नाराला, अजाद, और पोसिटारा जैसे द्वीप प्रमुख हैं। इन द्वीपों पर कुछ बेहतरीन कोरल रीफ मिलती हैं। यहां 52 प्रकार के कोरल पाए जाते हैं, जिनमें 42 कठोर और 10 नरम प्रजातियां शामिल हैं। (Photo Soure: IE Gujarati)

  • 5/9

    कोरल छोटे-छोटे पॉलीप्स से बने होते हैं, जो अपने रंग-बिरंगे स्वरूप और अट्रैक्टिव स्ट्रक्चर के लिए जाने जाते हैं। मरीन नेशनल पार्क समुद्री जीवों का घर है। यहां के इकोसिस्टम में मेन्ग्रोव के घने जंगल, खारे घास के मैदान, और परवाले की चट्टानें शामिल हैं। (Photo Soure: IE Gujarati)

  • 6/9

    मेन्ग्रोव जंगल में मेन्ग्रोव की 7 प्रजातियां पाई जाती हैं, जो तटों को कटाव से बचाने और खारे और मीठे पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करती हैं। वहीं समुद्र की गहराइयों में व्हेल शार्क, ग्रीन सी टर्टल, डॉल्फिन, पफर फिश, स्टारफिश, समुद्री कछुए, और ऑक्टोपस जैसे दुर्लभ जीव पाए जाते हैं। (Photo Soure: jamnagar.nic.in)

  • 7/9

    इसके अलावा यहां पर करीब 80 प्रकार की पक्षी प्रजातियां देखी जा सकती हैं, जिनमें पेंटेड स्टॉर्क, ब्लैक-नेक्ड आइबिस, ओस्प्रे और सी ईगल प्रमुख हैं। मरीन नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है। कम ज्वार के दौरान यहां पानी की सतह पर चलते हुए आप विशाल समुद्री एनिमोन्स, रंग-बिरंगे स्टारफिश, और समुद्री कछुए जैसे जीवों को नजदीक से देख सकते हैं। (Photo Soure: IE Gujarati)

  • 8/9

    यहां के गाइड्स पर्यटकों को इस समुद्री जीव सृष्टि की जानकारी देते हैं। यह गाइड गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाएं जानते हैं, जिससे हर पर्यटक को अपनी भाषा में जानकारी मिलती है। बता दें, मरीन नेशनल पार्क अहमदाबाद से लगभग 350 किमी दूर है। अहमदाबाद से आप हवाई यात्रा के जरिए जमनगर पहुंच सकते हैं, जो पार्क से 56 किमी की दूरी पर है। जमनगर से प्राइवेट वाहन किराए पर लेकर आप पार्क तक आसानी से पहुंच सकते हैं। (Photo Soure: IE Gujarati)

  • 9/9

    मरीन नेशनल पार्क उन लोगों के लिए खास है, जो समुद्री जीवों और प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं। यहां की जैव विविधता और समुद्र की अनोखी दुनिया हर किसी को अपनी ओर खींचती है। अगर आप प्रकृति के अद्भुत नजारों का अनुभव करना चाहते हैं, तो मरीन नेशनल पार्क को ट्रैवलिंग प्लेस की लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। (Photo Soure: IE Gujarati)
    (यह भी पढ़ें: अगर पसंद आई ‘I Want To Talk’ तो देख डालें शूजित सरकार की ये बेस्ट फिल्में, जानिए IMDb पर मिली है कितनी रेटिंग्स)

TOPICS
Gujrat News
Jamnagar
अपडेट
WPL 2026 Points Table: दिल्ली-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, DC को फायदा, MI की बढ़ी मुश्किल; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
बाघों की मौत पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट गंभीर, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस
गुजरात: बनासकांठा के एक स्कूल में मिड-डे मील खाने से 43 बच्चे बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती
कनाडा और ग्रीनलैंड अमेरिका का राज्य! डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के नक्शे पर दिखाया अपना कब्जा, नाटो के लिए कह दी ये बात
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने लिया पहला फैसला, विनोद तावड़े-राम माधव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Santosh Trophy: 67 साल बाद असम को मिली फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी, 3 टीमों की सीधे फाइनल राउंड में एंट्री
‘गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे को बंद नहीं किया जा सकता’, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार का आदेश रद्द किया
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
दिल्ली से जाना है गुड़गांव तो हो जाएं अलर्ट! हरियाणा पुलिस ने कई रास्तों को कर दिया है डायवर्ट
10 साल की जुदाई, सिर्फ 65 दिन साथ रहे, जानें पति-पत्नी के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
विराट कप्तान, रोहित शर्मा बाहर, राहुल-सूर्या भी शामिल; टी20 की ऑलटाइम प्लेइंग 11 से कई स्टार खिलाड़ी बाहर
‘मैगी, बिस्कुट और बासमती चावल…’ जम्मू कश्मीर में 12000 फीट ऊंचे आतंकी ठिकाने से और क्या-क्या मिला?
फोटो गैलरी
8 Photos
न भाग सकते हैं, न छिप सकते हैं: कुर्सी से उठने नहीं देंगी ट्रैप्ड सर्वाइवल पर बनी ये बेहतरीन फिल्में
7 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
क्यों और कब बनी भैरव बटालियन? बेहद सख्त मिली है ट्रेनिंग और इन अत्याधुनिक हथियारों से होंगे लैस
8 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
भारत की इकलौती ट्रेन, जहां हर यात्री को मिलता है मुफ्त खाना, जानिए कहां चलती है यह ट्रेन
8 hours agoJanuary 20, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US