-
Mulayam Singh Yadav family: मुलायम सिंह यादव परिवार के कई सदस्य इन दिनों सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के अलावा बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) और भतीजे धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यूं तो राजनीति में डिंपल यादव अपने देवर धर्मेंद्र से राजनीति में काफी जूनियर हैं, लेकिन संपत्ति के मामले वह उनसे तीन गुना ज्यादा अमीर हैं।

धर्मेंद्र यादव साल 2009 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीत संसद पहुंचे थे। उसके बाद वह 2014 में भी चुनाव जीते थे। (यह भी पढ़ें: बहू डिंपल यादव से भतीजे धर्मेंद्र तक, जानिए मुलायम सिंह की फैमिली में किसके है कितने बच्चे ) -
सांसद बनने से पहले भी वह छात्र राजनीति कर चुके हैं। इसके अलावा वह सालों तक सैफई के ब्लॉक प्रमुख भी रहे।
-
वहीं डिंपल यादव पहली बार साल 2012 में संसद पहुंची थीं। हालांकि राजनीति में उनकी एंट्री साल 2009 में हो गई थी। वह चुनाव वह राज बब्बर से हार गई थीं। (यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह की मर्जी के खिलाफ जॉइन की थी पॉलिटिक्स, सौतेली सास और देवरानी से बेहद अमीर हैं डिंपल यादव )
-
संपत्ति की बात करें तो 2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि उनके पास कुल करीब 12 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है।

वहीं धर्मेंद्र यादव की भाभी डिंपल यादव ने 2019 में अपनी कुल संपत्ति करीब 37 करोड़ रुपए बताई थी। डिंपल अपने देवर से करीब 3 गुना से भी ज्यादा अमीर हैं। (यह भी पढ़ें: पौने दो करोड़ के बंगले में रहते हैं शिवपाल के बेटे, राजघराने में हुई है डिंपल यादव के देवर की शादी ) -
Photos: Social Media