-
भारत सिर्फ अपनी संस्कृति, इतिहास और विविधता के लिए ही नहीं बल्कि कुछ अद्भुत विश्व रिकॉर्ड्स के लिए भी जाना जाता है। आइए जानते हैं उन कुछ अनोखे और रोमांचक रिकॉर्ड्स के बारे में जो भारत के नाम दर्ज हैं:
(Express Archive Photo) -
दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त रसोई – स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
श्री हरिमंदिर साहिब, यानी स्वर्ण मंदिर, दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त रसोई के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर दिन 1,00,000 से अधिक लोगों को ताजा भोजन नि:शुल्क परोसा जाता है। यह खाना पूरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा तैयार किया जाता है। यह सेवा और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण है। (Express Archive Photo) -
दुनिया की सबसे ऊंची पैराग्लाइडिंग साइट – बीर-बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
भारत का एडवेंचर कैपिटल कहे जाने वाला बीर बिलिंग, पैराग्लाइडिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग समान है। यहां से 8,000 फीट की ऊंचाई से उड़ान भरना एक यादगार अनुभव है और इसे विश्व की सबसे ऊंची लॉन्चिंग साइट माना जाता है। (Express Archive Photo) -
दुनिया का सबसे ऊंचा एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी – हानले, लद्दाख
हानले एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी समुद्र तल से लगभग 4,500 मीटर (14,764 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। इतनी ऊंचाई और साफ वातावरण के कारण वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड का सबसे स्पष्ट दृश्य देखने का अवसर मिलता है। (Express Archive Photo) -
दुनिया की सबसे अधिक वर्षा वाला आबादी वाला स्थान – मौसिनराम, मेघालय
मावसिनराम पृथ्वी का सबसे गीला आबादी वाला स्थान है। यहां औसतन 11,873 मिमी वार्षिक वर्षा होती है। इस क्षेत्र में हर समय हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। (Express Archive Photo) -
दुनिया का एकमात्र फ्लोटिंग नेशनल पार्क – कीइबुल लमजाओ, मणिपुर
केईबुल लामजाओ नेशनल पार्क पूरी तरह से जल-जीवाश्म पर आधारित है।यहां बड़े गोलाकार पौधों और मिट्टी के ‘फुमदीस’ तैरते हैं, जिन पर दुर्लभ संगाई हिरण अपने प्राकृतिक आवास में रहते हैं। यह पार्क दुनिया का अनोखा और एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है। (Express Archive Photo) -
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज – चेनाब रेल ब्रिज, जम्मू-कश्मीर
फ्रांस के एफिल टावर से भी ऊंचा, यह रेलवे पुल 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊंचाई पर चेनाब नदी के ऊपर स्थित है। यह न केवल इंजीनियरिंग का चमत्कार है, बल्कि भारत की तकनीकी और निर्माण क्षमता का प्रतीक भी है। (Express Archive Photo)
(यह भी पढ़ें: क्यों भारत के हर हिस्से में खाना अलग है? चलिए जानते हैं यहां की हर थाली की कहानी और भोजन में छिपा गहरा संदेश)