-
Dharmendra Vs Raj Kapoor: धर्मेंद्र बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता रहे हैं। वह इस समय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पुराने एक्टर भी हैं। धर्मेंद्री का पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini), बेटे सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol), बेटी ईशा देओल (Esha Deol) और भतीजे अभय देओल (Abhay Deol) भी एक्टर हैं। राज कपूर ने हेमा मालिनी को बॉलीवुड में पहला ब्रेक दिया था। धर्मेंद्र ने कपूर खानदान के कई लोगों संग काम किया। आइए डालें उन्हीं नामों पर एक नजर:
-
धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने 1968 में राज कपूर ने सपनों का सौदागर नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हेमा बॉलीवुड में राज कपूर को ही अपना गॉडफादर भी मानती थीं।
-
धर्मेंद्र ने राज कपूर के साथ मेरा नाम जोकर में काम किया था।
-
राज कपूर के भाई शशि कपूर संग धर्मेंद्र ने क्रोधी और जानी दोस्त जैसी 4 फिल्मों में काम किया।
-
शम्मी कपूर संग धर्मेंद्र ने शालीमार, बंटवारा और तहलका समेत 9 फिल्मों में काम किया।
-
धर्मेंद्र ने राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर और रणधीर कपूर संग भी काम किया। ऋषि के साथ धर्मेंद्र ने तीन फिल्में की।
-
रणधीर कपूर के साथ धर्मेंद्र की दो फिल्में आईं। इनमें चाचा भतीजा सुपरहिट थी।
-
धर्मेंद्र ने रणधीर कपूर की पत्नी और बेटी करिश्मा संग भी फिल्में की हैं। बबीता के साथ धर्मेंद्र ने 1970 में आई फिल्म कब क्यों और कहां में काम किया था।
-
करिश्मा कपूर संग धर्मेंद्र ने 1995 में मैदान-ए-जंग नाम की फिल्म में साथ काम किया था।
