-
यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में उतरे सभी दलों ने कमर कस ली है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपनी कुर्सी बचाने के लिए मैदान में हैं तो वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) औऱ मायावती (Mayawati) दोबारा से सत्ता हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। यूपी के चुनावों में कुछ नेता ऐसे हैं जिन्हें लोग बाहुबली की संज्ञा देते हैं। इनमें जेल में बंद मुख्तार अंसारी से कुंडा के निर्दलीय विधायक राजा भैया जैसे नाम शामिल हैं। आइए डालते हैं यूपी के इन बाहुबलियों की संपत्ति पर एक नजर।
-
धनंजय सिंह जौनपुर से चुनाव लड़ते हैं। वह दो बार विधायक और एक बार सांसद बन चुके हैं।धनंजय सिंह बीएसपी के टिकट पर लोकसभा पहुंचे थे। 2017 में अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास करीब 5 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
-
मुख्तार अंसारी ने 2017 में बताया था कि उनके पास 22 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
-
बृजेश सिंह यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। सालों तक फरारी काट चुके बृजेश सिंह को पुलिस ने भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया था। जेल में रहते हुए वह विधायक बने। अपने चुनावी हलफनामे में बृजेश सिंह ने बताया है कि उनके पास करीब 17 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
-
2018 में प्रयागराज के अतीक अहमद ने अपनी संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपए घोषित की थी।
-
सुशील सिंह बृजेश सिंह के भतीजे हैं और चंदौली में सैयदराजा से बीजेपी विधायक हैं। 2017 में सुशील सिंह ने अपनी संपत्ति 13 करोड़ के करीब घोषित की थी।
-
गोरखपुर में चिल्लूपार विधानसभा सीट से बीएसपी एमएलए विनय शंकर तिवारी हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं। हरिशंकर तिवारी पूर्वांचल के दबंग नेता रहे हैं। विनय शंकर तिवारी ने 2017 में बताया था कि उनके पास करीब 67 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
-
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से एमएलए हैं। वह 1993 से ही यह सीट जीतते आ रहे हैं। भदरी रियासत के राजकुमार राजा भैया ने 2017 में अपनी संपत्ति करीब सवा चौदह करोड़ रुपए बताई थी।
-
गोंडा के कर्नलगंज से बीजेपी एमएलए अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का नाम भी बाहुबलियों में शुमार है। 2017 में उन्होंने अपनी संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपए घोषित की थी।
