-
दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में सुसाइड करने वाली मॉडल प्रियंका कपूर ने 6 जनवरी 2016 को दिल्ली के बिजनेसमैन नितिन चावला से लव मैरिज की थी। प्रियंका के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट में मिला है।
-
प्रियंका कपूर इवेंट कंपनी चलाती थी, जबकि उसके पति नितिन चावला का दिल्ली के GK II में पब है।
-
प्रियंका कपूर के परिजनों का कहना है कि वह Reiki सेंटर खोलने की योजना बना रही थी। उसके पिता अशोक कपूर ने बताया कि वह इसके सिलसिले में कुछ दिनों पहले पुष्कर भी गई थी।
-
प्रियंका कपूर ने श्रीनिवासपुरी स्थित कैंब्रिज स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ओपन लर्निंग स्कूल से Arts से ग्रेजुएशन पूरी की।
-
प्रियंका कपूर दिल्ली से पहले चंडीगढ़ रहा करती थी। वह शादी से लाजपत नगर में रहती थी।
-
नितिन चावला ने प्रियंका कपूर के साथ दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं हैं। नितिन चावला ने दिल्ली के मायापुरी स्थित न्यू ईरा पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की।
-
प्रियंका के रिश्तेदारों के मुताबिक प्रियंका ने आखिरी बार होली के दिन अपनी मां से बात की थी। इसके अगले ही दिन उसने सुसाइड कर लिया था।
-
प्रियंका कपूर काफी सोशल थी, उनके बहुत सारे दोस्त थे। लेकिन नितिन ने उन्हें पार्टीज में जाने से रोक दिया था, यहां तक कि उनका नंबर भी बदलवा दिया था।
मॉडल प्रियंका की करोड़पति बिजनेसमैन नितिन चावला से पहली मुलाकात अप्रैल 2015 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। -
नितिन का दिल्ली में एक बड़ा पब है, जहां अक्सर कई फिल्मी हस्तियां इवेंट में शिरकत करने आया करती हैं।
