-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री मोदी से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत जारी करने की मांग पर विवाद हो गया है। बीजेपी ने जहां केजरीवाल पर सेना पर अविश्वास जताने और मामले को राजनैतिक रंग देने का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस अपने नेता संजय निरुपम के बयान पर सफाई दे रही है।
-
संजय ने मंगलवार को अपने ट्वीट में सर्जिकल स्ट्राइक्स के फर्जी होने की आशंका जताई थी। (Source: Twitter)
-
बहरहाल, सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल की जमकर आलोचना हो रही है। (Source: Twitter)
लोग #Kejri_InsultsArmy है शटैग चलाकर केजरीवाल पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। (Source: Twitter) -
केजरीवाल ने अपने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मतभेदों को परे करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर उनकी जोरदार तारीफ की थी। (Source: Twitter)
-
केजरीवाल ने सीमापार मौजूद आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक का आदेश देने का फैसला लेने को पीएम मोदी को सैल्यूट भी किया। (Source: Twitter)
-
लगभग तीन मिनट के इस वीडियो में केजरीवाल ने कहा कि भले ही उनके पीएम मोदी से कई मुद्दों पर मतभेद हो लेकिन इस मुद्दे पर उनके साथ हैं। (Source: Twitter)
-
केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक को नकार रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने की अपील भी की थी। (Source: Twitter)
-
कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने भारतीय सेना की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई को फर्जी बताया था। (Source: Twitter)
