-
पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को भाजपा ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। एक मुख्यमंत्री को कई सारी सुविधाएं मिलती हैं। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा भी काफी कड़ी रहती है। (Photo: BJP Delhi/X)
-
ऐसे में आइए जानते हैं रेखा गुप्ता को हर महीने कितनी सैलरी मिलेगी और कौन-कौन सी सुविधाएं? (Photo: Harsh Malhotra/X)
-
मार्च 2023 के आदेश के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री हर महीने मोटी सैलरी मिलती है। एक मुख्यमंत्री की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये होती है। (Express Photo By Gajendra Yadav)
-
सैलरी के साथ ही तीस हजार रुपये विधानसभा अलाउंस भी मिलता है। इसके अलावा 25,000 रुपये सचिवीय सहायता, 10 हजार रुपये ट्रैवल अलाउंस भी मिलता है। (Photo: BJP Delhi/X)
-
10 हजार रुपये टेलीफोन अलाउंस और 15,00 रुपये दैनिक भत्ता भी मिलता है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री को हर महीने मिलने वाली सैलरी 1,70,000 रुपये है। (Express Photo By Gajendra Yadav)
-
सुविधाएं और भत्ते मुख्यमंत्री बनने के बाद लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन खरीदने के लिए सीएम को एक बार में 1 लाख रुपए का एकमुश्त भत्ता दिया जाता है। (Express Photo By Gajendra Yadav) पूरी तरह जर्जर हो चुकी है दिल्ली! मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने हैं ये 7 पहाड़ जैसी चुनौतियां
-
मुख्यमंत्री को सरकारी काम के लिए एकमुश्त 12 लाख रुपये का परिवहन एडवांस भत्ता भी मिलता है। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
इसके अलावा मुख्यमंत्री को हर साल 1 लाख रुपये का यात्रा भत्ता मिलता है। वहीं, हर महीने पांच हजार यूनिट तक बिजली बिल की प्रतिपूर्ति भी मिलती है। (Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
मुख्यमंत्री को सरकारी आवास भी मिलता है जिसमें कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। इसके अलावा मेडिकल सुविधाएं भी मिलती हैं। (Express Photo By Gajendra Yadav)
-
सिक्योरिटी वहीं, रेखा गुप्ता को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा भी मिल सकती है। जेड श्रेणी में पीएसओ, एस्कॉर्ट्स, वॉचर्स और लगभग आठ स्टेटिक आर्म गार्ड सहित लगभग 22 कर्मी मिलते हैं। (Express Photo by Tashi Tobgyal) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन है? क्या करते हैं पति
