-
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट के लिए चक्रवाती तूफान उठने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘रेमल’ है। मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान के साथ कम से कम 135 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। (PTI)
-
इस चक्रवाती तूफान के चलते पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश की भी आशंका है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि तूफान कितने तरह के होते हैं। आइए जानते हैं: (PTI)
-
सबसे पहले ‘रेमल’ का मतलब जान लेते हैं। ‘रेमल’ एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ रेत होता है और ये नाम ओमान का दिया हुआ है। (PTI)
-
वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (WMO) ने तूफान को 5 कैटेगरी में बांटा है। (PTI)
-
119 से 152 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जब हवाएं चलती हैं तो इसे पहली कैटेगरी में रखा जाता है। इसमें नुकसान होने की आशंका कम रहती है। (PTI)
-
दूसरी कैटेगरी में हवाएं 154 से 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं और इसमें नुकसान होने की आशंका थोड़ी रहती है। (PTI)
-
तूफान के तीसरा कैटेगरी में 178 से 208 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलती हैं और इसमें नुकसान ज्यादा होता है। (PTI)
-
चौथी कैटेगरी में हवाएं 209 से 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं और इसमें इमारतों को नुकसान पहुंचता है। (PTI)
-
5वीं कैटेगरी में तूफान सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। इसमें हवाएं 250 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा तेज चलती हैं। इसमें जान-माल का भी नुकसान ज्यादा रहता है। (PTI)
