-

भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां हर मौसम में तरह-तरह के फल, सब्जियां और अनाज उगाए जाते हैं। इस बीच एक फल की डिमांड तेजी बढ़ती जा रही है। पहले भारत में इसकी खेती इतनी अधिक नहीं होती थी लेकिन अब किसान इसे लेकर जागरूक होने लगे हैं।। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके पौधे को एक बार लगाने के बाद मुनाफा 25 साल या फिर उससे ज्यादा समय तक आता है। (Photo: Pexels)
-
ये है वो फल
दरअसल, हम ड्रैगन फ्रूट की बात कर रहे हैं जिसकी डिमांड भारत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी तेजी से बढ़ी है। ये मेक्सिको और मध्य एशिया में सबसे अधिक पाया जाता है। आइए जानते हैं एक एकड़ में लगाने में कितना खर्च आएगा और मुनाफा कितना होता है। (Photo: Indian Express) -
भारत में कहां होती है खेती
भारत में ड्रैगन फ्रूट की खेती महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में खूब होती है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, और मिजोरम जैसे राज्यों में भी किसान ड्रैगन फ्रूट्स की खेती करते हैं। (Photo: Pexels) -
ऐसे कर सकते हैं खेती
ड्रैगन फ्रूट की खेती पौधे और बीज दोनों से ही की जाती है। बीज से खेती करने में फल को आने में 4-5 साल का समय लग सकता है। वहीं, पौधे लगाने पर फल 2 साल या इससे पहले भी आ सकते हैं। -
कैसी होनी चाहिए मिट्टी
मिट्टी की गुणवत्ता ज्यादा अच्छी नहीं हो तो भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा सकती है। इसकी खेती के लिए ज्यादा धूप की भी जरूरत नहीं होती है। इसकी खेती बलुई मिट्टी में भी की जा सकती है। साथ ही कम पानी में भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा सकती है। (Photo: Indian Express) -
एक एकड़ में लागत और कमाई
एक सीजन में ड्रैगन फ्रूट तीन से चार बार फल देता है। शुरुआत में ड्रैगन फ्रूट की खेती की लागत एक एकड़ में करीब पांच लाख रुपये तक आ सकती है। वहीं, सालाना 8 से 10 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है। अगर दो एकड़ में इसकी खेती करते हैं तो साल में 16 से 20 लाख रुपये तक कमाई की जा सकती है। मार्केट में प्रति ड्रैगन फ्रूट की कीमत 50-60 रुपये है। (Photo: Indian Express) -
ये भी है नाम
ड्रैगन फ्रूट को हिंदी में कमलम कहते हैं जो एक बारहमासी कैक्टस है। मैक्सिको में इसे पिठैया, मध्य और उत्तरी अमेरिका में पिटया रोजा, थाईलैंड में पिथाजाह कहते हैं। ड्रैगन फ्रूट को 21वीं सदी का चमत्कारिक फल भी कहा जाता है। (Photo: Pexels)