-
दुनिया के अधिकांश देशों के पास अपनी-अपनी सेना होती है, जो देश की सुरक्षा, जनता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करती है। लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं, जो अपनी सेना नहीं रखते, फिर भी सुरक्षित हैं और शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं। ये देश अपनी सुरक्षा के लिए अन्य देशों या विशेष सुरक्षा बलों पर निर्भर रहते हैं। चलिए जानते हैं ये देश कौन से हैं। (Photo Source: Pexels)
-
कोस्टा रिका
कोस्टा रिका ने 1948 में अपनी सेना को पूरी तरह समाप्त कर दिया था। उस समय देश में गृहयुद्ध के बाद नई सरकार ने फैसला लिया कि सेना पर खर्च करने की बजाय यह पैसा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सामाजिक योजनाओं पर लगाया जाएगा। आज कोस्टा रिका की सुरक्षा पुलिस और विशेष सुरक्षा बलों के जिम्मे है। इसके अलावा, अमेरिका और अन्य लैटिन अमेरिकी देशों के साथ इसके रक्षा समझौते हैं। (Photo Source: Pexels) -
आइसलैंड
आइसलैंड के पास स्थायी सेना नहीं है, लेकिन यह NATO का सदस्य देश है। यानी यदि आइसलैंड पर हमला होता है तो NATO देश इसकी रक्षा करते हैं। देश की सुरक्षा के लिए अमेरिका ने कई सालों तक केफ्लाविक एयरबेस से मदद की है। इसके अलावा, आइसलैंड कोस्ट गार्ड और इंटेलिजेंस एजेंसियों के माध्यम से सुरक्षा सुनिश्चित करता है। (Photo Source: Pexels) -
वेटिकन सिटी
वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है और यह कैथोलिक चर्च का मुख्यालय भी है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्विट्जरलैंड गार्ड संभालते हैं। यह दल 1506 में स्थापित हुआ था और इसकी शुरुआत 135 स्विस कैथोलिक सैनिकों से हुई थी। भले ही यह दल पारंपरिक रिनेसांस पोशाक में दिखता है, लेकिन आधुनिक सुरक्षा तकनीकों से लैस है। (Photo Source: Pexels) -
लिकटेंस्टाइन
लिकटेंस्टाइन ने 1868 में आर्थिक कारणों से अपनी सेना भंग कर दी थी। तब से यह देश अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से स्विट्जरलैंड पर निर्भर है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंध काफी मजबूत हैं, जिससे लिकटेंस्टाइन का प्रशासन और सुरक्षा सहज रूप से चलता है। (Photo Source: Pexels) -
मोनाको
मोनाको, यूरोप का एक छोटा और समृद्ध देश, अपनी सुरक्षा के लिए फ्रांस पर निर्भर है। 1918 के रक्षा समझौते के बाद, मोनाको में केवल एक छोटा पुलिस बल है। अगर कोई बाहरी खतरा उत्पन्न होता है तो फ्रांस के सैनिक इसकी रक्षा करते हैं। मोनाको अपनी विदेश नीति को भी फ्रांस के साथ समन्वय करके चलाता है। (Photo Source: Pexels) -
नाउरू
प्रशांत महासागर का छोटा द्वीप राष्ट्र नाउरू अपनी रक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया पर निर्भर है। देश के पास केवल एक पुलिस बल है, जो आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था संभालता है। (Photo Source: Pexels) -
समोआ
समोआ भी अपनी सेना नहीं रखता। यह देश अपनी सुरक्षा के लिए न्यूजीलैंड पर निर्भर रहता है। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों की एक संधि मौजूद है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: इन 10 खूबसूरत देशों को आप एक दिन में कर लेंगे एक्सप्लोर, एक दिन के ट्रिप के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन)