डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला भगवान विष्णु के जैसा वेश धारण करने का है, जिसके खिलाफ ऑल इंडिया हिंदू फेडरेशन ने शिकायत दर्ज कराई है। वैसे राम रहीम का विवादों से पुराना नाता रहा है। आगे की स्लाइड्स में जानिए राम रहीम पर और क्या हैं आरोप -
2007 में गुरमीत राम रहीम पर आरोप लगा था कि वह ठीक उसी तरह की पोशाक पहने हुए थे, जिस तरह की सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह पहना करते थे।
-
गुरमीत राम रहीम का दावा है कि वह कई विधाएं जानते हैं। वह हिप-हॉप, फ्यूज़न, फोक, जैज, रैप जानते हैं और 107 कॉन्सर्ट में प्रस्तुति दे चुके हैं। वह यह भी दावा करते हैं कि युवावस्था में 32 खेलों में हिस्सा ले चुके हैं।
-
राम रहीम खुद को आध्यात्मिक गुरु कहते हैं, लेकिन उन्हें महंगे वस्त्र और सुपर लग्जरी कारों का भी शौक है। कई बार सत्संग में उन्हें लग्जरी कार चलाकर आते देखा गया है।
-
सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में राम रहीम पर आरोप हैं। इस मामलों की जांच सीबीआई कर रही है और राम रहीम इन केसों में जमानत पर है। हालांकि, खुद राम रहीम इन आरोपों से साफ इनकार करते रहे हैं।
-
चौदह साल पहले राम रहीम उस वक्त मुश्किलों में घिर गए थे, जब उनके डेरे की एक साध्वी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को चिट्ठी लिखकर उनकी शिकायत की थी। साध्वी ने हलफनामे में अपने और आश्रम की दूसरी साध्वियों के साथ यौनशोषण का आरोप लगाया था। फिर इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत के आदेश पर साल 2001 में इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया था।
-
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (File Photo)
गुरमीत राम रहीम के कई राज्यों में आश्रम हैं। इनमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। डेरा सच्चा सौदा के दावे के मुताबिक, उनके किडनी दान, रक्त दान और नेत्र दान जैसे कई कार्यक्रमों ने बीते एक दशक में गिनीज और लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। -
