-

क्रिसमस डे यूरोपीय देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही दुनिया के कई और देशों में भी इसकी धूम रहती है। कई देश क्रिसमस डे को अनोखे तरीके से मनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। आइए जानते हैं क्रिसमस डे से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स: (Photo: Pexels)
-
1- क्रिसमस ट्री की परंपरा
क्रिसमस डे के मौके पर क्रिसमस ट्री को अनोखे तरीके से सजाने की परंपरा है। क्रिसमस ट्री की परंपरा 16वीं शताब्दी में जर्मनी से शुरू हुई। (Photo: Pexels) -
2- लाल कपड़े
क्रिसमस के मौके पर सैंटा क्लॉज लाल कपड़ों में नजर आते हैं लेकिन यह एक विज्ञापन की देन है। दरअसल, 1930 में कोका कोला के एक विज्ञापन में सैंटा क्लॉज को लाल-सफेद कपड़ों में दिखाया गया जिसके बाद यह स्थायी लुक बन गया। (Photo: Pexels) -
3- सबसे ऊंचा क्रिसमस ट्री
इस मौके पर लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और उसे सजाते हैं। सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री बनाने का रिकॉर्ड अमेरिका के सिएटल शहर का है जो 67 मीटर ऊंचा था। (Photo: Pexels) दिल्ली के सबसे फेमस चर्च, क्रिसमस के दिन खूब रहती है भीड़ -
4- सबसे बड़ा क्रिसमस स्टार
इस मौके पर लोग अपने घरों में क्रिसमस स्टार भी लगाते हैं। केरल और गोवा में क्रिसमस पर लगाए जाने वाले बड़े स्टार दुनिया भर में फेमस हैं। (Photo: Pexels) -
5- रंगों का महत्व
क्रिसमस पर लाल, हरा और सुनहरा रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है और सजावट में भी इन्हीं तीनों रंग का इस्तेमाल होता है। लाल प्रेम, हरा जीवन और सुनहरा समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। (Photo: Pexels) -
6- जापान में अलग परंपरा
जापान में क्रिसमस का त्योहार फैमिली फेस्टिवल से ज्यादा कपल्स डे की तरह मनाया जाता है। इस दिन लोग डेट पर जाते हैं और शहरों को सजाया जाता है। (Photo: Pexels) क्रिसमस डे का इतिहास, पहली बार कब मनाया गया था? -
7- स्पेन में अलग है गिफ्ट की परंपरा
स्पेन में क्रिसमस डे के दिन गिफ्ट देने की अलग परंपरा है। बच्चों को 25 दिसंबर को नहीं बल्कि 6 जनवरी (Epiphany Day) को गिफ्ट दिया जाता है। इस मौके पर परेड निकलती है और म्यूजिक-डांस का आयोजन होता है। (Photo: Pexels) -
8- नॉर्वे में छुपा देते हैं झाड़ू
नॉर्वे में भी क्रिसमस डे मनाने की अलग परंपरा है। यहां के लोगों का मानना है कि क्रिसमस की रात बुरी आत्माएं और चुड़ैलें बाहर आती हैं। इसलिए घरों में झाड़ू छुपा दी जाती है। (Photo: Pexels) -
9- यूक्रेन की परंपरा
यूक्रेन में क्रिसमस ट्री को चमकीले बॉल्स से नहीं बल्कि मकड़ी के जाले से सजाया जाता है। इसे गुड लक माना जाता है। यहां के लोग इसे धन और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं। (Photo: Pexels) -
10- सबसे लंबा क्रिसमस सीजन
दुनिया में सबसे लंबा क्रिसमस सीजन फिलीपींस में होता है जो सितंबर से शुरू होकर जनवरी तक चलता है। यहां का लालटेन फेस्टिवल दुनियाभर में प्रसिद्ध है। (Photo: Pexels) बेहद खास होता है क्रिसमस का केक, जानें इस दिन और कौन से फूड्स खाते हैं लोग?