-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने रायपुर के कठिया गांव जाकर किसानों के साथ धान की कटाई की।
-
राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह सर पर गमछा बांधे और हाथों में हंसिया लिए किसानों के साथ धान की कटाई करते नजर आ रहे हैं।
-
धान की कटाई करने के साथ-साथ कांग्रेस नेता ने इस दौरान किसानों के साथ बातचीत भी की।
-
इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे।
-
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए पांच बेहतरीन काम भी गिनाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी की वजह से छत्तीसगढ़ के किसान भारत में सबसे ज्यादा खुशहाल हैं।
-
इन फोटोज को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आज, रायपुर, छत्तीसगढ़ के कठिया गांव में किसानों और मज़दूरों से मुलाकात कर धान की कटाई में उनका हाथ बटाया और बातचीत की। किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल!”
-
उन्होंने आगे लिखा, “छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया: 1. धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल; 2. 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी।”
-
बाकी काम गिनवाते हुए उन्होंने लिखा, “3. 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ; 4. बिजली का बिल आधा; 5. 5 लाख कृषि मज़दूरों को ₹7,000/वर्ष; एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।
-
बता दें, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इस वजह से कई पार्टियां वोट पाने के लिए प्रचार में लगी हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं।
(Photos Source: @rahulgandhi/instagram)
(यह भी पढ़ें: आपको भी डरा देगा इंडियन पॉलिटिशियन का ये हैलोवीन लुक, AI ने जारी की इमेजनरी तस्वीरें)