-
CBSE Result 2016: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए हैं। नतीजों को 12 बजे से पहले घोषित करने की बात कही गई थी और ऐसा ही किया भी गया। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाना होगा। इसके साथ ही एंड्रॉयड फोन पर DigiResults ऐप डाउनलोड करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
-
CBSE Class 12th Result 2016: इस बार कुल 10,67,900 छात्रों ने परीक्षा दी थी। पिछले साल के नतीजों को देखते हुए इस साल भी काफी अच्छा रिजल्ट आने की बातें विशेषज्ञों द्वारा कही जा रही हैं। सुक्रिती गुप्ता ने 500 में से 497 नंबर लाकर टॉप किया है। वह दिल्ली के मैनफॉर्ट स्कूल में पढ़ती थी।
-
CBSE Class 12th Result 2016: इस साल से बोर्ड बच्चों को डिजिटल मार्कशीट भी दिया करेगा। जिसे http://www.digilocker.gov.in. पर सेव कर दिया जाएगा। इसको खोलने का पासवर्ड और आईडी स्टूडेंट द्वारा रजिस्टर करवाए गए मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा भेज दी जाएंगी।
-
रिजल्ट में इसबार लड़कियों ने बाजी मार ली है। इसमें 88.58 प्रतिशत लड़कियां और 78.85 प्रतिशत लड़के पास हुए।
-
पूरे देश में सबसे ज्यादा स्टूडेंट केरल से पास हुए। उनका प्रतिशत 97.61 रहा।