-
सोनम कपूर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन के बाद अब इन दिनों सोनम कान फिल्ंम फेस्टिवल को लेकर चर्चा में शुमार हैं। यहां अपने-अपने नए लुक को लेकर सोनम खूब लाइमलाइट लूट रही हैं। हाल ही सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शादी के बाद सोनम कपूर कहीं घूमने न जाकर सीधा कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। (All Photos- Instagram)
आपको बता दें कि इससे पहले भी सोनम अपने स्टायलिश अंदाज का जलवा दिखा चुकी हैं। सोनम 8वीं बार फिल्म फेस्विल में हिस्सा लेने पहुंची हैं। -
71 वें कान फेस्ट 2018 में सोनम कॉस्मेटिक ब्रैंड लॉरियल के ब्रैंड ऐंबेसडर के रूप में पहुंची हैं। पहले दिन तो सोनम कपूर का लुक ज्यादा नहीं सराहा गया लेकिन उनके इस लुक को काफी सराहा गया है।
-
इस दौरान सोनम कपूर ऐसी डिजाइनर ड्रेस पहनी जिसे संभालने के लिए भी एक और महिला उनके साथ ही दिखी।
-
कान की रेड कार्पेट के ग्लैमरस अंदाज के बीच ही सोनम ने अपने कैजुअल लुक की भी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनके पैरों की मेहंदी दिख रही हैं।
-
सोनम कपूर का यह लुक इंटरनेट सेंशेसन बना हुआ है।
-
इन तस्वीरों में सोनम की मेहंदी हर कोई नोटिस कर रहा है।
-
सफेद शर्ट और ब्लू जींस में सोनम काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।