-
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, तांबा और अन्य धातुओं को खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ये धातुएं माता लक्ष्मी को प्रिय है जिसे खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। (Photo: Indian Express)
-
लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जो इतना महंगा सोना या फिर चांदी नहीं खरीद सकते हैं। ऐसे लोग यहां बताए गए ये 5 चीजें धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी के साथ भी भगवान कुबेर और धनवंतरी की कृपा बनी रहती है। (Photo: Indian Express)
-
गोमती चक्र: धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीद सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, गोमती चक्र को धनतेरस के दिन पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रखने से धन में लाभ मिलता है। (Photo: Amazon India)
-
बर्तन: धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना काफी शुभ बताया गया है। इस दिन इन बर्तनों को घर की पूर्व दिशा में रखने की मान्यता है। (Photo: Indian Express) दिवाली के मौके पर हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे अलग दिखे। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली अपने घर को सबसे अलग सजाना चाहते हैं ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं वो भी बेहद कम समय में।
-
झाड़ू: मान्यताओं के अनुसार झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन नया झाड़ू घर में लाने से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हं। (Photo: Amazon India)
-
ये चीजें भी खरीदें: इस दिन व्यवसाय से संबंधित चीजें खरीदने की भी मान्यता है। इसके लिए आप चाहे तो पेन, आर्टिस्ट ब्रश, कॉपी-किताब, बहीखाता आदि खरीद सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
धनिया: मान्यता है कि धनतेरस के दिन धनिया का बीज लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सुख-समृद्धि का संचार होता है। (Photo: Pexels)
-
श्रृंगार का सामान: धनतेरस के दिन शादीशुदा महिलाओं को सोलह श्रृंगार को तोहफा देना काफी शुभ माना गया है। (Photo: Amazon India) धनतेरस पर नमक और सूखा धनिया खरीदने से दूर हो सकती हैं घर से कई परेशानियां। धन प्राप्ति के लिए धनतेरस के उपाय।
