-
एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपनी पहली हिंदी हिट मूवी हिम्मतवाला जितेंद्र के साथ की थी। दोनों ने साथ में करीब 16-17 मूवीज की हैं, जिनमें कई सुपरहिट भी हुईं। इन मूवीज में जानी दोस्त, तोहफा, मवाली और मकसद शामिल है। लेकिन जब श्रीदेवी स्टार बन गई तो उन्होंने जितेंद्र के साथ काम करने से इंकार कर दिया। श्रीदेवी की तरह हम आपको बता रहे हैं कुछ अन्य अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने सफलता हासिल करने के बाद अपने पुराने साथियों के साथ काम करना छोड़ दिया था।
-
श्रीदेवी की ही तरह राखी ने भी अपनी पहली हिट फिल्म के अभिनेता नवीन निस्चल के साथ बाद में काम करना छोड़ दिया था। रेखा और नवीन ने 1970 से 1975 के बीच पांच फिल्मों में साथ-साथ काम किया। हालांकि, उन्हें 1997 में फिल्म आस्था में एक बार फिर साथ में देखा गया।
-
रेखा ने जब अमिताभ बच्चन के साथ काम करना शुरू किया और उनकी गिनती सफलतम एक्ट्रेस के रूप में होने लगी तो बॉक्स ऑफिस पर असफल अभिनेताओं के साथ काम करना छोड़ दिया।
-
रेखा ने अपने दोस्त रणधीर कपूर के साथ कई मूवीज की हैं। इस जोड़ी ने रामपुर का लक्ष्मण, धर्म-कर्म जैसी कई हिट मूवी दी हैं। हिट होने के बाद रेखा ने कपूर के साथ भी काम करना छोड़ दिया था। हालांकि, दो दशक बाद दोनों को एक बार फिर सुपर नानी और मदर में एक साथ देखने को मिला।
-
राजा हिंदुस्तानी एश्वर्य राय और जूही चावला को ऑफर हुई थी, लेकिन दोनों ने ठुकरा दी, बाद में करिश्मा कपूर ने इस ऑफर को स्वीकारा। इसी तरह दिल तो पागल है में निशा की भूमिका जूही चावला, रवीना टंडन, काजोल, शिल्पा शेट्टी और मनीषा कोइराला को ऑफर हुई थी, लेकिन सभी ने ठुकरा दिया। बाद में करिश्मा ने इस मूवी में निशा का रोल किया। दोनों मूवीज के लिए करिश्मा को फिल्मफेयर अवार्ड दिए गए थे।