बॉलीवुड की में क्यूट एक्ट्रेस की पहचान आलिया भट्ट को मिली तो डिंपल गर्ल की पहचान दीपिका और प्रीति जिंटा को लेकिन एक और एक्ट्रेस है जो क्यूट भी हैं और ये भी एक डिंपल गर्ल हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की रॉक ऑन गर्ल प्राची देसाई के बारे में। ये भी क्यूट होने के साथ-साथ डिंपल गर्ल भी हैं। इन्होंने बहुत की कम समय में बॉलीवुड में अहम पहचान बनाई है। प्राची मोदी के गण गुजरात से ताल्लुख रखती हैं। प्राची का जन्म 12 सितम्बर 1988 को गुजरात में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई सूरत के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, पंचगनी से हुई । बाद में हायर एजुकेशन के लिए पूना गई। लेकिन पूना आने के बाद प्राची का रूझान एक्टिंग की ओर बढ़ने लगा। लिहाजा बाद में उन्होंने अपनी पढ़ाई को अलविदा कह एक्टिंग में अपना जौहर आजमाया। -
कॉलेज की पढ़ाई के दौरान बालाजी टेलीफिल्म्स अपने नए धारावाहिक के लिए नए और युवा कलाकारों की तलाश में ऑडीशन की डेट निकाली। इस मौका का फायदा उठाने के लिए प्राची ने अपने कुछ पोटोज भेज दिए और यहीं से उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट शुरु हुआ।
एकता कपूर के सीरियल कसम से करिअर की शुरुआत करने वाली प्राची देसाई अब बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं। शो में सीधी साधी बानी बनकर आईं प्राची देसाई अब बेहद ग्लैमरस हो गई हैं। वे सोशळ मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। -
प्राची ने फिल्म रॉक ऑन से बॉलीवुड में एंट्री की थी।
प्राची ने रॉक ऑन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, जिला गाजियाबादर ,एक विलेन,तेरी मेरी कहानी, बोल बच्चन, लाइफ पार्टनर जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्म है Udyan Express। -
प्राची देसाई के लव अफेयर की बात करें तो उनका नाम बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ जोड़ा जाता है।
