क्या आप यह तस्वीर देखकर पहचान सकते हैं कि ये सेलिब्रेटी कौन हैं? इस एक्ट्रेस ने साल 2010 में बॉलीवुड डेब्यू किया था, इनकी शुरुआती फिल्म में इनके अपॉजिट में थे सलमान खान। क्यूट दिखने वाली ये चुलबुली बच्ची अपने कॉलेज टाइम में काफी वजन वाली थीं, जिसकी वजह से इन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता था। हालही में रिलीज हुई हेट स्टोरी-3 में इनका बोल्ड लुक देखने को मिला। ये हैं जरीन खान। यह तस्वीर है एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की, इन्होंने फरवरी 2015 में आयुष्मान खुराना के अपॉजिट फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। जब ये इंडस्ट्री में आई थीं तो इनका काफी वजन था, जिसे इन्होंने धीरे-धीरे कम कर लिया। फिल्मों में अभिनय से पहले ये कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के साथ काम कर रही थीं। (Photo Source: Instagram) -
यह तस्वीर भी भूमि के बचपन की है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। (Photo Source: Instagram)
-
यह एक्ट्रेस एक सुपरस्टार की बेटी और प्रोड्यूसर की बहन है। इनकी हालही में एक एयर होस्टेस की जिंदगी पर बनाई गई मूवी आई थी। ये कोई और नहीं बल्कि सोनम कपूर हैं। सोनम ने 2007 में बॉलीवुड मे एंट्री मारी थी। (Photo Source: Twitter)
-
क्या आप इस स्कूली बच्चे को पहचान पा रहे हैं ? इन्होंने बॉलीवुड में एंट्री अनुष्का शर्मा के अपॉजिट मारी थी। हालही में संजय लीला बंसाली के निर्देशन में बनी मूवी के लिए इनको काफी अवार्ड मिले हैं। अभी यह एक्टर हालही में हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं और ये हैं रनवीर सिंह।
-
ये हैं बचपन की अनुष्का शर्मा। अनुष्का अब सलमान खान के साथ सुल्तान मूवी में नजर आएंगी। (Photo Source: Instagram)
-
अपनी बहन शाहीन के साथ आलिया भट्ट।
-
इन्होंने हॉरर फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। अब ये एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करने जा रही हैं। ये हैं एक्ट्रेस बिपाशा बसु।
-
इन दोनों स्टार किड्स की हालही में मूवी रिलीज हुई है। इन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्च किया है सलमान खान ने। ये है आदित्या पंचोली के बेटे सूरज और सुनील शेट्टी के बेटी आतिया शेट्टी, जिन्होने बॉलीवुड में निखिल आडवाणी की मूवी हीरो से एंट्री मारी है। यह मूवी 1983 में सुभाष घई द्वारा बनाई गई हीरो मूवी का ही रीमेक है। (Photo Source: Twitter)
-
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने दो भाईयों के साथ। यह तस्वीर रक्षा बंधन के दौरान की है जब परिणीति और उनके दो भाई साथ हैं।
-
हॉलीवुड में अपनी चमक बिखेर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ के साथ।
-
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 1998 की यह तस्वीर शेयर की। इसमें अनुष्का अपने भाई कर्नेश को राखी बांध रही हैं। (Photo Source: Instagram)
-
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'दिल धड़कने दो' की निर्देशक जोया अख्तर अपने छोटे भाई फरहान अख्तर जिन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' से बतौर निर्देशक अपने कॅरियर की शुरुआत की थी, और साथ में चचेरे भाई कबीर अख्तर। (Photo Source: Twitter)
-
फिल्म 'मर्डर' से बॉलीवुड में हलचल मचाने वाली मल्लिका शेरावत। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'ख्वाहिश' में भी एक्टिंग की।
-
अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ, जिसमें वे अपनी मां के पीछे नजर आ रही हैं। अनुष्का ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं।
-
फिल्म 'वीर' और 'हाउसफुल 2' में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जरीन खान के बचपन की तस्वीर। जरीन ने अपनी मम्मी के साथ यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। (Photo Source: Instagram)
-
अभिनेत्री सोहा अली खान ने इस ब्लैक एंड व्हाइट को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसमें मंसूर अली खान पटौदी और खूबसूरत शर्मिला टगौर के साथ उनके तीन बच्चें- सैफ अली खान, सोहा अली खान और साबा साथ हैं।(Photo Source: Instagram)
-
इस तस्वीर में तीन फेमस मॉडल समीरा, सुष्मा और मेघना रेड्डी हैं। रेस मूवी की एक्ट्रेस समीरा ने अपनी, बहन मेघना और सुष्मा के साथ अपनी मां नक्षत्रा की तस्वीर शेयर की है।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपने भाई अरमान जैन के साथ। अरमान जैन 'लेकर हम दिवाना दिल' फिल्म में नजर आए थे। -
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले रितिक रोशन और उनकी बहन सुनैना। साथ में हैं रितिक के पिता राकेश रोशन जो कि जाने-माने फिल्म निर्देशक भी हैं।
-
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपनी मां के साथ बचपन की एक और तस्वीर।
-
तस्वीर में एक्ट्रेस नीतू कपूर, उनके पति ऋषि कपूर और बेटे रनबीर कपूर। इस तस्वीर में रनबीर के साथ उनकी बहन भी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर नीतू ने शेयर की थी। (Photo Source: Instagram)
यह तस्वीर है दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे एक्टर रनवीर सिंह के बचपन की। -
अपनी मां पूनम सिंह की गोद में सोनाक्षी सिन्हा। तस्वीर में साथ हैं पिता शत्रुघन सिन्हा, भाई लव और कुश।
