-
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को हराने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिनेमाई स्टार्स को चुनावी मैदान में उतार रही हैं। अब तक सीएम ममता की तृणमूल कांग्रेस पार्टी में तीन हॉट एक्ट्रेस शामिल हो चुकी हैं। इनमें नुसरात जहां, मिमि चक्रवर्ती और अब हाल ही में एक्ट्रेस मुनमुन सेन का नाम सामने आया है। रिया सेन की मां मुनमुन सेन पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। बीते सप्ताह ही मुनमुन सेन की उम्मीदवारी को लेकर ममता बनर्जी ने घोषणा की थी। गौरतलब है कि दीदी ने इस बार पार्टी में 41% महिलाओं को टिकट दिया है। मुनमुन ने 2014 में ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में कदम रखा था। फिल्मी दुनिया में मुनमुन अपने दौर की बोल्ड अदाकारा रही हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। जानिए कैसा रहा मुनमुन का अब तक का सफर। (All Pics- Facebook)
-
मुनमुन बीते दौर की एक्ट्रेस सुचित्रा सेन की बेटी हैं। बता दें सुचित्रा सेन हिदीं और बंग्ला फिल्मों की मशहूर अदाकार थीं। यही वजह है कि मुनमुन ने भी अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई। फिल्मों के अलावा मुनमुन तमाम टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।
-
फिल्मों में मुनमुन अपनी बोल्ड इमेज को लेकर खूब लोकप्रिय रहीं। मुनमुन ने 1984 में आई फिल्म 'अंदर बाहर' के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में वह जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के साथ नजर आई थीं।
-
अपनी पहली हिंदी डेब्यू में ही मुनमुन ने अपनी बोल्ड अदाओं का जलवा बिखेरा। इस फिल्म के बाद मुनमुन को तमाम प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने लगे।
-
हालांकि फिल्मी करिअर के दौरान मुनमुन अभिनय से ज्यादा अफेयर को लेकर खबरों की सुर्खियों में रहती थीं।

मुनमुन का नाम पाकिस्तान के मौजूदा पीएम इमरान खान के साथ भी सुनने में आता है। कहा जाता है कि मुनमुन शादीशुदा होने के वाबजूद भी वह इमरान खान को डेट करने लगी थीं। 
मुनमुन का नाम उस वक्त ज्यादा चर्चा में रहा जब वह एक मैग्जीन के कवर पेज पर पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान के साथ बोल्ड लुक में दिखीं। तब उनसे जब इमरान खान संग रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने एक ऐसा जवाब दिया जिससे सब शॉक्ड हो गए। उन्होंने कहा उन्हें इमरान खान के साथ वक्त बिताना काफी पसंद है और इससे उनके पति को भी कोई प्रोबलम नहीं है तो दूसरों को क्यों? मुनमुन के ऐसे बयान से परिवार वाले भी काफी हैरान थे। इसके बाद वह अपने घर में ही नजरबंद हो गईं और धीरे-धीरे इमरान को अपनी यादों से मिटाने लगीं। -
मुनमुन दो बेटियों की मां हैं, जिनका नाम रिया और राइमा है। ये दोनों भी हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, उड़िया और मलयालम फिल्मों में काम कर रही हैं। तस्वीर में आप रिया सेन को मुनमुन के साथ देख रहे हैं।