-
बॉलीवुड के स्टार्स और सुपरस्टार्स के बारे में जितनी कहानियां पर्दे पर होती हैं उतनी ही पर्दे के पीछे भी होती हैं। इन्हीं कुछ कहानियों में से है इन एक्टर्स का रिलेशनशिप में होना। कई मशहूर बॉलीवुड एक्टर्स के बारे में यह मशहूर है कि वे अपनी को-स्टार्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे हैं।
-
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का। अनुराग बसु निर्देशित फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के दौरान इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि खबरों के मुताबिक यह दोनों ही स्टार्स एक वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
-
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम आज भी साथ में जोड़ा जाता है। दोनों ही एक्टर्स अप्रत्यक्ष रूप से इस बात को कुबूल भी करते रहे हैं कि वह एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। इंटरनेट पर मौजूद खबरों के मुताबिक यह दोनों स्टार्स एक दूसरे के साथ लिव इन में रह चुके हैं।
-
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के बारे में भी कहा जाता है कि एक वक्त वह किरण राव के साथ लिव इन में रहा करते थे।
-
इसी क्रम में कुणाल खेमू और सोहा अली खान का नाम भी आता है। दोनों के बारे में इस तरह की खबरें रही हैं कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते रहे हैं।
-
बॉलीवुड के छोटे नवाब यानि सैफ अली खान और करीना कपूर के बारे में भी इस तरह की खबरें आती रही हैं कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। हालांकि इस तरह की खबरों पर करीना कपूर और सैफ अली खान के निकाह करने के बाद विराम लग गया। वर्तमान में दोनों पति पत्नी हैं और दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम तैमूर अली खान है। (Image source: Instagram)
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता कैले डॉर्सी के साथ, स्लमडॉग मिलिनियर से चर्चा में आए देव पटेल फ्रेडा पिंटो के साथ और राहुल देव मुगधा गौडसे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा करते थे ऐसी खबरें हैं।
-
एक वक्त पर छोटे पर्दे की शान रहे सुशांत सिंह राजपूत, जो कि वर्तमान में बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं, भी अंकिता लोखांडे के साथ लिव इन में रहा करते थे।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता कैले डॉर्सी के साथ, स्लमडॉग मिलिनियर से चर्चा में आए देव पटेल फ्रेडा पिंटो के साथ और राहुल देव मुगधा गौडसे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा करते थे ऐसी खबरें हैं।
-
इसी क्रम में कुणाल खेमू और सोहा अली खान का नाम भी आता है। दोनों के बारे में इस तरह की खबरें रही हैं कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते रहे हैं।
-
अभय देओल और प्रीती देसाई के बारे में भी इस तरह की खबरें हैं कि ये दोनों साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रहा करते थे।
-
दक्षिण भारतीय फिल्मों में आम तौर पर विलेन का रोल प्ले करने वाले राहुल देव के बारे में मशहूर है कि वह मुगधा गॉडसे के साथ रिलेशनशिप में रहा करते थे।