-
राज कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक क्लैपर बॉय के तौर पर की थी। यह फिल्म किदार शर्मा डायरेक्ट कर रहे थे। शुरुआत भले ही कैमरे के पीछे से हुई थी। लेकिन अकसर शॉट से पहले और बाद में वह कैमरे के आगे पोज देने लगते थे।
-
फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार किदार शर्मा ने राज कपूर को जोरदार थप्पड़ लगाया था। दरअसल वह सीन के वक्त हीरो के इतने करीब आ गए थे कि क्लैप देते ही हीरो की दाढ़ी क्लैप में फंस गई थी।
-
राज कपूर म्यूजिक डायरेक्टर बनना चाहते थे। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही था। राज कपूर 24 साल की उम्र में डायरेक्टर बन गए थे।
-
राज कपूर ने अपने बैनर आरके फिल्म्स की शुरुआत 1948 में की थी। उनके बैनर तले बनी पहली फिल्म थी आग। इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग भी की थी और हीरोइन थी उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक नरगिस।
-
आरके फिल्म्स का लोगो उन्हें फिल्म बरसात के सिग्नेचर सॉन्ग से मिला। यह फिल्म खूब चली थी इसलिए राज कपूर ने इस सीन को अपने बैनर का लोगो बना दिया था।
दिलीप कुमार की शादी के वक्त उनकी बारात में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और देव आनंद सबसे आगे थे। -
ऋषिकेश मुखर्जी को फिल्म आनंद बनाने का आइडिया तब मिला था जब उनके दोस्त राज कपूर बीमार हो गए थे। राज कपूर की बीमारी की खबर सुनने के बाद ऋषिकेश मुखर्जी को उनकी मौत से जुड़े बुरे खयाल आ रहे थे।
-
फिल्म बॉबी में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया का पहली मुलाकात वाला सीन राज कपूर का रियल लाइफ सीन है। जब राज कपूर काम के सिलसिले में नरगिस की मां से मिलने गए थे। तो नरगिस इसी तरह से दरवाजे पर आई थीं।
