-
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी अब तीन महीने की हो गई हैं। इस मौके पर इस दंपति ने छोटा सा जश्न मनाया।(Photo: Bipasha Basu/Instagram)
-
बिपाशा बसु ने अपनी बेटी के लिए प्यारी सी पोस्ट लिखी। (Photo: Bipasha Basu/Instagram)
-
बिपाशा ने लिखा- देवी तीन महीने की हो गई। बहुत जल्द। इनके साथ बिताया हर लम्हा यादगार है। (Photo: Bipasha Basu/Instagram)
-
बिपाशा ने आगे लिखा- पापा और मां दुनिया के सबसे खुशनसीब हैं। (Photo: Bipasha Basu/Instagram)
-
आर माधवन ने बिपाशा बसु की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा – ये तो बस शुरुआत है, समय बहुत तेजी से भागता है। इंतजार करो जब वह तुम्हें पहली बार हग करेगी। बिपाशा ने जवाब में लिखा- अपने बेटे को देखिए, वह नन्हा बालक अब हैंडसम युवा हो गया है। हम सबको उस पर गर्व है। (Photo: Bipasha Basu/Instagram)
-
बिपाशा बसु और करण ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि बिपाशा कभी कभार अपनी लाडली की झलक दिखाती रहती हैं। (Photo: Bipasha Basu/Instagram)
-
इस साल जनवरी में जब बिपाशा बसु ने अपना जन्मदिन मनाया था तब उन्होंने ये फोटो शेयर की थी। (Photo: Bipasha Basu/Instagram)
-
उससे पहले दिसंबर के महीने में बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर और देवी की यह फोटो शेयर की थी। (Photo: Bipasha Basu/Instagram)
