-

टीवी इंडस्ट्री पिछले 10-15 सालों में काफी आगे निकल चुकी है। जहां पहले टीवी को फिल्मों तक पहुंचने का जरिया समझा जाता था वहीं अब तमाम ऐसे बॉलीवुड सुपरस्टार्स हैं जो टीवी पर धमाका कर रहे हैं। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं बॉलीवुड एक्टर्स टीवी शो के लिए कितनी फीस लेते हैं:
-
माधुरी दीक्षित कलर्स टीवी के शो झलक दिखला जा के कई सीजन जज कर चुकी हैं। इस शो के लिए प्रति एपिसोड उनकी फीस 1 करोड़ बताई जाती है।
-
सलमान खान के लिए कहा जाता है कि उन्होंने बिग बॉस 13 के लिए प्रति एपिसोड 13 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। वहीं बिग बॉस 12 के समय उनकी फीस 11 करोड़ पर एपिसोड बताई जा रही थी।
-
करीना कपूर ने जीटीवी के डांस रियालिटी शो डांस इंडिया डास: बैटल ऑफ द चैंपियन्स को जज किया था। इस शो के एक एपिसोड के लिए करीना कपूर 3 करोड़ रुपए लेती थीं।
-
शिल्पा शेट्टी यूं तो कई रियालिटी शो जज कर चुकी हैं। हालांकि सोनी टीवी के शो सुपर डांसर में उन्हें खूब पसंद किया गया था। बताया जाता है कि सुपर डांसर के सीजन वन के लिए शिल्पा ने 13 करोड़ रुपए लिए थे।
-
जैकलीन फर्नांडीज झलक दिखला जा के सीजन 9 में बतौर जज नजर आई थीं। इस सीजन के लिए उन्हें चैनल की तरफ से 9 करोड़ रुपए दिए गए थे।
-
मलाइका अरोड़ कलर्स टीवी के इंडियाज गॉट टैलेंट को जज करती हैं। इस शो के लिए उनकी फीस 1 करोड़ रुपए बताई जाती है।
-
रितिक रौशन जस्ट डांस नाम का रियालिटी शो जज कर चुके हैं। इश शो के लिए रितिक की पर एपिसोड फीस 2 करोड़ बताई जाती है। (एक्टर्स के फीस के आंकड़े इंटरनेट पर मौजूद जानकारी औऱ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। जनसत्ता.कम इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता है।)