-

कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। हालांकि इस कहावत को कई सेलेब झूठा साबित करते दिखे। दरअसल कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनकी शादी टूट गई। हालांकि इन लोगों को अपनी पहली शादी पर आज तक पछतावा है। इनमें से बहुतों ने खुद को दूसरा मौका दिया औऱ दोबारा से अपना घर बसाया है।
-
परमीत सेठी से शादी से पहले अर्चना पूरण सिंह की अपनी एक शादी तोड़ चुकी थीं। पहले पति से तलाक के बाद वह इस कदर टूट गई थीं कि उन्होंने दोबारा शादी करने के बारे में कभी सोचा नहीं था।
-
करण ग्रोवर ने 9 अप्रैल 2012 को जेनिफर विंगेट से शादी की थी। यह शादी करीब ढाई साल बाद याही टूट गई। जेनिफर से अलग होने के बाद करण ने कहा था कि जेनिफर से शादी करना उनकी गलती थी। बाद में करण ने बिपाशा बसु के साथ शादी कर ली।
-
रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा से पहले मराठी राइटर और डायरेक्टर विजय केनकरे से शादी की थी। यह शादी चल नहीं पाई और दोनों के बीच तलाक हो गया। रेणुका कई बार कह चुकी हैं की विजय से शादी का उन्हें सालों तक पछतावा रहा।
-
श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से पहली शादी की थी। यह रिश्ता काफी गंदे लड़ाई-झगड़े के दौर से गुजरते हुए खत्म हुआ। साल 2007 में दोनों ने तलाक ले लिया। राज पर श्वेता ने घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया था।
-
रश्मि देसाई ने एक्टर नंदीश संधू से शादी रचाई थी। 3 साल में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद रश्मि ने कहा था कि उन्हें नंदीश से शादी ही नहीं करनी चाहिए थी।