-

Bigg Boss 14 Contestant Giaa Manek: मशहूर टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक की एक बार फिर से बड़े शो के साथ टीवी पर वापसी हो रही है। कुछ दिनो पहले ही उनके लोकप्रिय सीरियल साथ निभाना साथिया से 'रसोड़े में कौन था' मीम काफी पॉपुलर हुआ था। एक दौर था जब जिया मानेक देशभर में 'गोपी बहू' के नाम से चर्चित हो गई थीं। लेकिन कुछ समय बाद ही जिया मानेक के एक फैसले ने उनका करियर लगभग बर्बाद कर दिया था।
जिया मानेक ने स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया से ही टीवी डेब्यू किया था। वह साल 2010 में शो से जुड़ी थीं। इस शो ने उन्हें काम, नाम, दौलत, शोहरत सबकुछ दिया। चंद महीनों में ही वह सुपरस्टार एक्ट्रेस मानी जाने लगीं। -
फिर आया साल 2012 जब जिया मानेक ने कलर्स टीवी के डांस रियालिटी शो झलक दिखला जा में बतौर कंटेस्टेंट बनने का मन बनाया।
-
स्टार प्लस औऱ साथ निभाना साथिया के मेकर्स को जैसे ही पता लगा कि वह कलर्स के शो में भाग लेने जा रही हैं उन्हें रातों रात शो से आउट कर दिया गया।
-
जिया मानेक को शो से निकाल कर उनकी जगह देवोलीना भट्टाचार्या को गोपी बहू का किरदार दिया गया। बता दें कि दगेवोलीना भी पिछले साल बिग बॉस में आ चुकी हैं।
साथ निभाना साथिया से बाहर होते ही उनका करियर लगभग बर्बाद हो गया। ना तो जिया मानेक झलक दिखला जा की विनर पाईं औऱ ना ही उन्हें फिर कभी सीरियल में लीड रोल मिला। अब 8 साल बाद वह एक बार फिर से फैंस के बीच नजर आएंगी। बिग बॉस 14 में अपनी एंट्री को लेकर जिया मानेक काफी एक्साइटेड हैं।