-

बिग बॉस अब फाइनल की ओर जा रहा है। लग्जरी बजट टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स मनु पंजाबी और प्रियंका जग्गा के हाथ की कठपुतलियां बन गए। टास्क के दौरान गौरव और मोनालीसा को बाथटब में आधआ घंटा बिताना था। ठंडे पानी में आग लगाते हुए मोनालीसा उसमें अपने हॉट डांस मूव्स का तड़का लगाती है। इसपर गौरव थोड़ा असहज महसूस करते हुए मोना से कहते हैं कि वो अपनी आंखे बंद करना चाहते हैं। मनु इस सब को सीक्रेट रुम से देख रहे थे। पहले तो वो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मोना की सराहना करते हैं लेकिन बाद में गौरव के करीब जाने की वजह से नाराज हो जाते हैं।
-
स्वामी ओम अभी भी खुद को विनर मान रहे हैं। स्वामी मनवीर और नीतिभा से कहते हैं कि मेरे पास ऐसी शक्तियां हैं जिनके दम पर मैं अपने साथी कंटेस्टेंट्स की घर में नियति का फैसला कर सकता हूं।
-
नीतिभा और मनवीर बात करते हैं कि मोनालीसा शुरुआत से ही गेम में बुद्धू है। मोना नीतिभा के फैसले पर सवाल उठाती है जिसमें वो बानी के जिम जाने पर रोक लगा देती है। वो मनवीर से कहती है कि अगर एक बार मोना ने कुछ कहा तो वो बर्दाश्त नहीं करेगी। यही बात मनवीर भी करता है।
-
बानी जे थोड़ी अपसेट नजर आती है क्योंकि घरवालों ने उसे जिम जाने से मना कर दिया है। जोकि मनु और प्रियंका का निर्णय था। मोना गौरव से कहती है कि उसे बानी से बात करनी चाहिए।
-
कहते हैं ना दुश्मन और दुश्मन मिलकर दोस्त बनते हैं। स्वामी और मनवीर खुश होते हैं कि बानी को जिम जाने से रोक दिया गया है।
-
राहुल देव को घर में मुश्किल समय से गुजरना पड़ रहा है। मनोज पंजाबी और प्रियंका जग्गा के निर्णय की वजह से उन्हें सभी घरवालों के लिए खाना बनाना पड़ रहा है।