-
फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो दो अभिनेत्रियों के बीच की कैटफाइट या फिर ग्रुपिज्म बहुत आम हो चुका है। फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर किस्से हैं जब दो कलाकारों के बीच ऐसी तू-तू मैं-मैं हुई कि सालों तक वह कड़वाहट दूर नहीं हो पाई। हालांकि बहुत से एक्टर्स और एक्ट्रेसेज ऐसे भी हैं जो बहुत अच्छे दोस्त हैं। फिलहाल यहां हम बताएंगे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में जो आपस में बहुत अच्छी फ्रेंड हैं। ( All Photos: Instagram)
-
भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस गुंजन पंत और रानी चटर्जी की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। दोनों अकसर साथ में हैंगआउट करती भी नजर आ जाती हैं।
-
भोजपुरी सिनेमा में अनारा गुप्ता और पूनम दूबे की दोस्ती भी काफी पॉपुलर है। इन दोनों का सोशल मीडिया भी इस बात की गवाही देता है।
-
शुभी शर्मा और सीमा सिंह बेस्ट फ्रेंड हैं। अकसर दोनों साथ में टाइम स्पेंड करती दिख जाती हैं। साथ में दोनों की फोटोज को भी उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।
-
काजल राघवानी के साथ भी शुभी शर्मा की बहुत अच्छी दोस्ती है। काजल कई इंटरव्यू में बता भी चुकी हैं कि शुभी उनके लिए बहुत खास हैं।
-
इंडस्ट्री में एक दूसरे की कंपटीटर मानी जाने वालीं पूनम दूबे और रितु सिंह पर्सनल लाइफ में बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।