-
Monalisa आज की तारीख में भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Film) का बहुत बड़ा नाम हैं। इन दिनों मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री के बाहर भी नाम कमा रही हैं। मोनालिसा के चाहने वाले लाखों की तादाद में हैं। आए दिन सोशल मीडिया में मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। फैंस उनकी खूबसूरती और स्टाइल के दीवाने हैं। हालांकि मोनालिसा कुछ सालों पहले बिल्कुल अलग नजर आती थीं। आइए डालते हैं मोनालिसा की कुछ पुरानी तस्वीरों पर एक नजर:
-
मोनालिसा पहले थोड़ी पतली थीं। उनका रंग भी इतना साफ नहीं था जितना अभी है।
-
मोनालिसा को भोजपुरी सिनेमा में 22 साल से ज्यादा समय हो चुका है।
-
अपने भोजपुरी फिल्मी करियर में मोनालिसा ने करीब 250 फिल्मों में काम किया है।
-
मोनालिसा की सबसे पहली भोजपुरी फिल्म थी 'सत्यमेव जयते'।
-
सत्यमेव जयते साल 1997 में रिलीज हुई थी।
-
पहली फिल्म बहुत ज्यादा सफल तो नहीं रही लेकिन मोनालिसा आगे ही बढ़ती गईं।
-
मोनालिसा को 'सुहाग', 'गंगापुत्र', 'घर वाली बाहर वाली', 'जिद्दी' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए याद किया जाता है।
-
बता दें कि मोनालिसा का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलाकाता में हुआ था। वह बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं।
-
हालांकि गैर भोजपुरी बैकग्राउंड से आने के बाद भी मोनालिसा ने जो मुकाम हासिल किया वहां तक पहुंच पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।
