-
Bhojpuri Film इंडस्ट्री में मोनालिसा एक बहुत बड़ा नाम बन चुका है। मोनालिसा के खाते में 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्में में काम करने का तजुर्बा है। भोजपुरी के अलावा मोनालिसा ने हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में भी काम किया है। अपनी मेहनत के दम पर मोनालिसा आज जिस मुकाम पर खड़ी हैं वहां तक पहुंच पाना हर किसी के बस में नहीं होता। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए मोनालिसा ने काफी स्ट्रगल किया है। (All Photos: Monalisa)
-
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिया बंगाली परिवार से संबंध रखती हैं।
-
पश्चिम बंगाल में जन्मीं मोनालिसा ने कलकत्ता से ही अपनी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।
-
मोनालिसा ने महज 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।
-
मोनालिसा ने शुरुआत में रेस्टोरेंट में काम किया। यहां से उनको कुछ पैसे मिल जाया करते थे जिससे वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।
कुछ साल होटल-रेस्टोरेंट में काम करने के बाद वो उड़िया म्युजिक अल्बम में दिखने लगीं। यहां से मोनालिसा का एक्टिंग करियर स्टार्ट हो चुका था। -
उड़िया म्युजिक वीडियो के बाद मोनालिसा को कुछ बी ग्रेड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार भी लिया।
बी ग्रेड फिल्मों से मोनालिसा काफी चर्चा बटोरी। इसी के बल पर उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। -
शुरुआत में तो भोजपुरी की लो बजट फिल्मों के ही ऑफर आते थे लेकिन जल्द ही उन्हें बड़ी भोजपुरी फिल्मों में काम मिलने लगा।
-
देखते देखते मोनालिसा ने भोजपुरी की 125 फिल्में कर डालीं। मोनालिसा की लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच चुकी थी।
-
मोनालिसा की लोकप्रियता देखते हुए ही मशहूर टीवी रियालिटी शो Bigg Boss ने उन्हें आमंत्रित किया। मोनालिसा ये शो तो नहीं जीत पाईं लेकिन उन्होंने देशभर में अपने चाहने वाले बना लिए।
