-
भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) मॉडलिंग की दुनिया में भी अपना नाम बना रही हैं। वह आए दिन अपने मॉडलिंग की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से मोनालिसा ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में वह दुल्हन की तरह लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा है- ब्राइड।
-
दुल्हन के लिबास में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
-
मोनालिसा की ये तस्वीरें कम से कम हफ्ता दस दिन पहले की होंगी। क्योंकि पिछले करीब इतने ही समय से कोरोना के कारण मुंबई में काम ठप्प है।
-
मोनालिसा ने भोजपुरी में करीब 200 फिल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए हैं।
-
अपने फिल्मी करियर में मोनालिसा ने भोजपुरी के तकरीबन हर बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर किय़ा है।
-
मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म स्टार विक्रांत सिंह से शादी रचाई है। दोनों की शादी कलर्स टीवी के शो Bigg Boss के अंदर ही हुई थी।
-
इन दिनों मोनालिसा कलर्स टीवी के हिट शो नजर में काम कर रही हैं। मोनालिसा का ये हिंदी शो काफी पसंद किया जाता है।
