-
Khesari Lal Yadav, Bhojpuri: मनोरंजन जगत में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय कर खुद को साबित किया है। ऐसे ही कलाकारों में एक नाम भोजपुरी सिंगर औऱ एक्टर खेसारी लाल यादव का भी है। खेसारी कभी मिट्टी के घर में बमुश्किल अपना जीवनयापन करते थे। हालांकि आज वह पटना समेत मुंबई में आलीशान आशियाने के मालिक हैं। आइए देखते हैं उनके मुंबई वाले फ्लैट की तस्वीरें:
-
खेसारी खुद बता चुके हैं कि उनका बचपन कितना संघर्षों में बीता है। खेसारी ने बताया था कि परिवार का पेट पालने के लिए उनके पिता चने बेचा करते थे।
-
खेसारी ने भी सड़क किनारे लिट्टी चोखा बेचा है। बेहद तंगहाली के दिन देखने वाले खेसारी की किस्मत अब पलट चुकी है।
-
खेसारी आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। बताया जाता है कि वह प्रति फिल्म 40 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
-
साल में 5-6 फिल्में करने वाले खेसारी लाल की जोड़ी काजल राघवानी के साथ खूब लोकप्रिय है।

फिल्मों के अलावा खेसारी लाल म्यूजिक वीडियोज भी बनाते हैं जो खूब सुने औऱ देखे जाते हैं। -
ये खेसारी लाल की लोकप्रियता ही थी कि उन्हें बिग ब़स जैसे बड़े रियालिटी शो में आने का मौका मिला।
-
पर्सनल लाइफ की बात करें तो खेसारी शादी शुदा हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं। (All Photos: Social Media)