-
Bhagwant Mann Family: भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में सरकार बनाई है। आप ने भगवंत मान के चेहरे पर ही विधानसभा का चुनाव लड़ा और प्रचंड जीत हासिल की। 16 मार्च को भगवंत मान ने जब सीएम पद की शपथ ली तब उनके दोनों बच्चे भी खुशी में शरीक हुए।
-
भगवंत मान के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम दिलशान मान है और बेटी का सीरत कौर।
-
भगवंत मान अपने दोनों बच्चों से सात साल बाद मिले। दरअसल दोनों अमेरिका में रहते हैं।
-
2015 में भगवंत मान का उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर संग तलाक हो गया था। डिवोर्स के बाद दोनों बच्चे मां के साथ रहे।
-
अमेरिका में पढ़ाई कर रहे बच्चों को जब पिता के सीएम बनने की जानकारी मिली तो वो खुद को रोक नहीं पाए और सात समुंदर पार कर चले आए पिता के पास।
-
पिता भगवंत मान के साथ उनके बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुईं।
-
बता दें कि पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक के बाद भगवंत मान ने कहा था कि उन्हें पंजाब और परिवार में एक को चुनना था। बकौल मान उन्होंने पंजाब को चुना।
-
भगवंत मान पहली बार साल 2014 में संगरूर से लोकसभा का चुनाव जीते।
-
साल 2019 में वह लगातार दूसरी बार लोकसभा सदस्य बने। अब मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
-
Photos: Indian Express And Social media
