-
Bhabi ji Ghar Par Hain: शुभांगी अत्रे (Shubhangi Attre) छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। वह भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी (Angoori Bhabhi) का रोल प्ले करती हैं। इस किरदार ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई। 41 साल की उम्र में अंगूगी भाभी के किरदार से लोगों का दिल जीतने वालीं शुभांगी अत्रे ने 19 साल की एज में शादी कर ली थी। आइए जानें शुभांगी अत्रे की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें:
-
शुभांगी अत्रे का जन्म 11 अप्रैल 1981 को हुआ था। उन्होंने साल 2000 में 19 साल की उम्र में अपने बचपन के दोस्त पीयूष पुरी से शादी कर ली थी।
-
शुभांगी अत्रे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पीयूष को बचपन से जानती हैं। दोनों एक साथ ही पढे बढ़े हैं। पीयूष इंदौर के रहने वाले हैं और अपना बिजनेस करते हैं। वहीं शुभांगी का मायका भोपाल में है।
-
साल 2006 में शुभांगी और पीयूष के घर प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया। बेटी का नाम आशी है। बेटी के जन्म के सालभर बाद 2007 में शुभांगी अत्रे ने एकता कपूर के हिट सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपना टीवी डेब्यू किया।
-
छोटे पर्दे पर आने के बाद शुभांगी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह कई हिट सीरियल्स का हिस्सा रहीं।
-
शुभांगी अत्रे को जो शोहरत अंगूरी भाभी के किरदार से मिली वो किसी औऱ रोल से नहीं मिल पाई।
-
बता दें कि शुभांगी अत्रे 2016 से इस हिट शो का हिस्सा हैं। शिल्पा शिंदे के शो से बाहर जाने के बाद उन्हें ये रोल मिला था।
-
Photos: Social Media
