-

Bhabi Ji Ghar Par Hain Starcast Fees Income: भाभी जी घर पर हैं टीवी की काफी पॉपुलर शो है। यह शो सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके एक्टर्स को उनके किरदारों के नाम से ही पहचाना जाने लगा है। आइए जानते हैं इस सुपरहिट शो के सितारे एक दिन की शूटिंग का कितना चार्ज करते हैं। सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स औऱ इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के आधार पर दिए जा रहे हैं:
'भाभी जी घर पर हैं' में मुख्य किरदार निभाने वाली अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे पूरे शो में जान डालती हैं। अपनी टूटी फूटी इंग्लिश से वह लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। अंगूरी भाभी के किरदार के लिए शुभांगी एक दिन की 40 हजार फीस लेती हैं। -
अंगूरी भाभी के पति मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे हैं रोहिताश गौड़। रोहिताश गौड़ एक दिन का लगभग 50-60 हजार रुपए तक चार्ज करते हैं।
-
शो में गोरी मेम का किरदार सौम्या टंडन निभाती थीं। सौम्या टंडन एक दिन के लगभग 55-60 हजार रुपये फीस लेती हैं। फिलहाल वह शो से अलग हो गई हैं।
-
'भाभी जी घर पर हैं' में विभूति नारायण मिश्रा का रोल प्ले कर रहे हैं आशिफ शेख। उन्हें पूरी टीम में सबसे ज्यादा फीस मिलती है। बताया जाता है कि आशिफ शेख एक दिन का 70 हजार रुपये तक चार्ज करते हैं।
-
शो में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार योगेश त्रिपाठी निभाते हैं। योगेश त्रिपाठी एक एपिसोड की 35 हजार फीस लेते हैं।
-
सक्सेना का किरदार निभाने वाले सानंद वर्मा अपने पागलपन की हरकतों से दर्शकों को हंसाने में पीछे नहीं रहते। सानंद वर्मा एक दिन का 25 हजार रुपये लेते हैं।