-
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है जिनका मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। रेड्डी गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। (Photo: PTI)
-
बी सुदर्शन रेड्डी ने हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। इसी कॉलेज से पूर्व प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर कई बड़ी हस्तियां पढ़ चुकी हैं। आइए डालते हैं एक नजर: (Photo: PTI)
-
पीवी नरसिम्हा राव
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने नागपुर के हिसलोप कॉलेज और मुंबई यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। (Photo: Indian Express) -
किरण कुमार रेड्डी
आंध्र प्रदेश के 16वें मुख्यमंत्री (25 नवंबर 2010-1 मार्च 2014) किरण कुमार रेड्डी भी हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके हैं। यहां से उन्होंने LLB किया था। (Photo: Indian Express) -
शांतनु नारायण
एडोब इंक के CEO शांतनु नारायण ने उस्मानिया विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। (Photo: Indian Express) -
मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पॉलिटिशियन मोहम्मद अजहरुद्दीन ने उस्मानिया विश्वविद्यालय के निजाम कॉलेज से बी.कॉम में ग्रेजुएशन किया था। -
राकेश शर्मा
भारतीय अंतरिक्ष यात्री और भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी राकेश शर्मा भी इसी यूनिवर्सिटी से शिक्षा-दीक्षा ले चुके हैं। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय के निजाम कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। (Photo: Indian Express) -
असदुद्दीन ओवैसी
भारतीय राजनीति के बड़े नेताओं में से एक असदुद्दीन ओवैसी भी हैं जो ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ हैं। ओवैसी ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी के निजाम कॉलेज से आर्ट में स्नातक किया है। (Photo: Indian Express) -
रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी की भी शिक्षा-दीक्षा उस्मानिया विश्वविद्यालय से हुई है। उन्होंने आंध्र विद्यालय कॉलेज, उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से आर्ट में ग्रेजुएशन किया है। (Photo: Indian Express) -
जगन मोहन रेड्डी
आंध्र प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री रह चुके जगन मोहन रेड्डी ने हैदराबाद के प्रगति महाविद्यालय डिग्री और पीजी कॉलेज (उस्मानिया विश्वविद्यालय) से बी.कॉम की पढ़ाई की है। (Photo: Indian Express) -
गगन नारंग
लंदन ओलंपिक (2012) में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले गगन नारंग ने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक किया है। (Photo: Indian Express) -
सानिया मिर्जा
पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा हैदराबाद की रहने वाली है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई यहीं से किया था। इसके बाद सानिया मिर्जा ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी के सेंट मैरी कॉलेज से स्नातक किया। (Photo: Indian Express) एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं सीपी राधाकृष्णन, जानें कितना बड़ा है परिवार और कितने पढ़े-लिखे हैं?
