-
इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, धन्वंतरि देव और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग खरीदारी भी जमकर करते हैं लेकिन इस दिन कुछ चीजों को भूलकर घर में नहीं लाना चाहिए। इन्हें बेहद अशुभ माना गया है। (Photo: Pexels) धनतेरस के दिन कई पौधों को घर लाना काफी चमत्कारिक बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार इन पौधों को घर लाने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सकता है। बीमारियां दूर हो सकती हैं साथ ही कई और समस्याएं भी दूर होती हैं।
-
1- धनतेरस के दिन कांच के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। इसका संबंध राहु से होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन कांच के बर्तन खरीदने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। (Photo: Pexels)
-
2- धनतेरस के दिन घर में काले रंग की चीजों को लाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन काले रंग के कपड़े भी नहीं खरीदना चाहिए। (Photo: Pexels)
-
3- इस दिन प्लास्टिक से बनी चीजों का खरीदना अशुभ माना गया है। (Photo: Pexels)
-
4- धनतेरस के दिन लोहे से बनी हुई चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार कुबेर देवता रुष्ट हो जाते हैं। (Photo: Pexels)
-
5- धनतेरस के दिन तेल खरीदना अशुभ माना जाता है। (Photo: Pexels)
-
6- चाकू, कैंची और सुई जैसी धारदार-नुकीली चीजों की भी धनतेरस के दिन खरीदारी नहीं करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। (Photo: Pexels)
-
7- धनतेरस के दिन एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन तांबे और पीतल के बर्तनों को खरीदना शुभ माना जाता है। (Photo: Indian Express)
-
8- धनतेरस के दिन आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खरीदना अशुभ माना जाता है। (Photo: Indian Express) धन वृद्धि के लिए धनतेरस की रात के 7 उपाय, बना सकते हैं आपको अमीर
