-
नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी पर देशभर में विवाद चल रहा है। कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए तो कई जगह लोग इसके विरोध में शांति मार्च भी निकालते दिखे। इन सबके बीच दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास विरोध में सड़कों पर चित्रकारी की जा रही है। जामिया के छात्रों के साथ अन्य कलाकार मिलकर नागरिकता कानून और एनआरसी के प्रतिरोध में इस चित्रकारी से सरकार पर हमला बोला है। (All photos: Jamia Coordination Committee)
-
जामिया यूनिवर्सिटी बीते साल 15 दिसंबर से ही चर्चा में है। दरअसल नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया था जिसके बाद देश के दूसरे छात्र जामिया स्टूडेंट्स के समर्थन में खड़े हो गए थे।
-
CAA के विरोध में बने चित्र, नारे, प्लेकार्ड्स जामिया कैंपस के बाहर अब बेहद आम हो गए हैं।
-
जामिया कैंपस की बाउंड्री वॉल नागरिकता कानून विरोधी स्लोग्न्स और झंडों से पट चुके हैं।
-
जामिया स्टूडेंट्स पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सिर्फ दूसरे विश्वविद्यालयों के छात्र ही नहीं बल्कि तमाम सेलेब्रिटी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आवाज बुलंद की थी।
-
कैंपस के अंदर पुलिस लाठीचार्ज के अगले ही दिन जामिया की वीसी नजमा अख्तर ने इस पूरे प्रकरण के जांच की मांग की थी।
-
उसके दो दिन बाद दिल्ली पुलिस ने ओखला क्षेत्र से 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले इन गिरफ्तार लोगों में से कोई भी जामिया का छात्र नहीं था।
