-
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल इस वक्त चर्चा में हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बीच प्रचार करने जब वो राजा भैया के गढ़ कुंडा पहुंची तो यहां उन्होंने अपने भाषण में कहा कि, लोकतंत्र में कोई भी राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होता है। (@Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल/FB)
-
इसके साथ ही उन्होंने राजा भैया का बिना नाम लिए कहा कि कुंडा किसी की जागीर नहीं है। ये देश अब संविधान से चलता है न कि किसी की हुकूमत से। ऐसे में आइए जानते हैं अनुप्रिया पटेल कितनी पढ़ी लिखी हैं।
-
अनुप्रिया पटेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन से पढ़ाई की है।
-
इसके अलावा उन्होंने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (पहले कानपुर विश्वविद्यालय) से भी पढ़ाई की है।
-
अनुप्रिया पटेल के पास मनोविज्ञान में मास्टर की डिग्री है। इसके अलावा उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में MBA भी किया है।
-
बता दें कि, अनुप्रिया पटेल कभी जाने माने एमिटी विश्वविद्यालय में अध्यापिका भी रह चुकी हैं।
-
वहीं, अनुप्रिया पटेल के पास 69 लाख रुपये की चल संपत्ति और 1 करोड़ 78 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
