-
Anupama fame Rupali Ganguly: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो अनुपमा काफी पॉपुलर हो चुका है। इस शो में लीड रोल प्ले कर रही हैं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली। शो में रूपाली ऐसी महिला बनी हैं जिसका पति धोखेबाज है। आइए जानें कैसी है रूपाली की रियल लव लाइफ:
-
रूपाली गांगुली के पति का नाम अश्विन के वर्मा है। वह बिजनेसमैन हैं।
-
रूपाली और अश्विन स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते थे। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे।
-
12 सालों तक एक दूसरे के दोस्त रहने के बाद अश्विन काम करने अमेरिका चले गए। यहीं से प्यार की शुरुआत हुई।
-
रूपाली गांगुली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 12 साल तक साथ रहने पर हम एक दूसरे के प्यार को नजरअंदाज करते रहे। लेकिन जब दूर हुए तो अहसास हुआ कि हम एक दूसरे के बिना खुश नहीं रह सकते।
-
दोनों ने एक दूसरे से अपना हाल-ए-दिल बयां किया। साल 2013 में अश्विन अमेरिका से भारत लौट आए और फिर दोनों ने ब्याह रचा लिया।
-
इस कपल का एक प्यारा सा बेटा है। बेटे का नाम रूपाली ने रुद्रांश रखा है।
-
Photos: Rupali Ganguly Instagram
