-
गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान गणपति का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र और मध्याह्न काल में हुआ था। इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर यानी आज मनाया जा रहा है। आज देशभर के पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। देशभर में गणेश उत्सव का पर्व 10 दिनों तक चलेगा और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी की मूर्ति को जल में विसर्जित करके विदाई दी जाएगी। (PTI Photo)
-
वैसे तो पूरे देश में गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। मगर, महाराष्ट्र में इस त्योहार की रौनक अलग ही होती है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के कई शहरों में भव्य गणपति पंडाल लगते हैं। इस त्यौहार की तैयारियां त्यौहार से कई दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं। यहां गणपति के भव्य और अनोखे पंडालों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। वहीं, आज हम आपको मुंबई में लगने वाले कुछ पंडालों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर साल आम लोगों के साथ-साथ बड़ी-बड़ी हस्तियों का भी जमावड़ा लगता है। (PTI Photo)
-
Chinchpoklicha Chintamani
मुंबई के चिंचपोकली में दत्ताराम लाड मार्ग पर लगने वाला पंडाल ‘चिंचपोकली चा चिंतामणि’ नाम से मशहूर है। साल 1920 से ही यहां लोग गणपति की स्थापना कर रहे हैं। (Source: @chinchpoklichachintamani/instagram) -
Girgaon Cha Raja
मुंबई के गिरगांव में एसवी सोवानी पथ पर लगने वाला पंडाल ‘गिरगांव चा राजा’ नाम से प्रसिद्ध है। यहां साल 1928 से ही गणपति की स्थापना की जा रही है। (Source: @girgaoncharaja/instagram) -
Lalbaugcha Raja
मुंबई के लालबाग मार्केट, जीडी गोयनका रोड पर लगने वाला पंडाल ‘लालबाग चा राजा’ के नाम से मशहूर है। यह पंडाल यहां 1934 से ही लगाया जा रहा है। (Source: PTI) -
GSB Ganpati
मुंबई के वडाला के कटक रोड पर द्वारकानाथ भवन में साल 1955 से ही भव्य गणपति उत्सव का आयोजन होता है। यहां जीएसबी सेवा मंडल गणपति पंडाल लगाते हैं जो गोल्ड गणेश के नाम से भी मशहूर हैं। (Source: PTI) -
Khetwadi Cha Raja
हर साल मुंबई के ग्रांट रोड के खंबाला लेन में खेतवाडीचा राजा नाम से गणपति का पंडाल लगता है। इस पंडाल की खासियत यह है कि यहां गणेश की मूर्ति का आकार साल 1959 से एक जैसा ही बनाया जाता है। (Source: @khetwadicharaja/instagram) -
Andhericha Raja
मुंबई के अंधेरी वेस्ट में वीरा देसाई रोड पर हर साल अंधेरी चा राजा नाम से गणपति का पंडाल लगता है। यहां 1966 से ही गणेश जी की स्थापना की जा रही है। (Source: @andhericharajatm/instagram) -
Fort Cha Icchapurti Ganesh
मुंबई के फोर्ट में कबूतर खाना के पास लगने वाला पंडाल ‘फोर्टचा इच्छापूर्ती गणेश’ नाम से मशहूर है। यह पंडाल यहां साल 1982 से ही लगाया जा रहा है। (Source: @fortchaicchapurti/instagram)
(यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: मिठाई ही नहीं दवाई की तरह भी काम करता है गणपति बप्पा का मनपसंद मोदक, जानिए इसे खाने के फायदे)