-
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के 70 किलो वजन कम करने की खबरें हालही मीडिया में छाई हुई थी। लेकिन अनंत के अलावा और भी कई सेलेब्स ओवरवेट रहे हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत करके अपना वजन कम किया। जब आपको पता लगेगा कि इस सूची में सोनम कपूर भी शामिल हैं तो आप हैरान मत होइए। सोनम के साथ और कई सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने अपना वजन काफी कम किया है।
-
एक्ट्रेस सोनम कपूर का वजन बॉलीवुड में आने से पहले काफी ज्यादा था। बॉलीवुड में एंट्री से पहले उनका वजन 86 किलो था। जब उन्हें संजय लीला बंसाली ने सांवरिया मूवी ऑफर की थी, तो उनका वजन उस वक्त काफी ज्यादा था। मूवी ऑफर होने के सोनम ने अपना ध्यान वजन कम करने की ओर लगा दिया। उसके बाद उन्होंने अपना 35 किलोग्राम वजन कम किया था।
-
फेट से फिट का सबसे ज्यादा उदाहरण पाकिस्तान मूल के सिंगर अदनान सामी का दिया जाता है। एक समय में अदनान 230 किलोग्राम के थे। उसके बाद उन्होंने अपना वजन किया। उन्होंने बिना किसी सर्जरी के अपना 150 किलो वजन घटाया। इसमें अदनान को करीब एक साल लगा था।
-
शराब कारोबारी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी फेट से फिट होने वालों की सूची में शामिल हैं। पहले सिद्धार्थ का वजन भी काफी ज्यादा था, जिसे उन्होंने काफी कम किया। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने खेल और एक्सरसाइज के जरिए अपना वजन कम किया था।
-
एक्टर अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड में आने से पहले मोटे थे। उनका वजन पहले 140 किलोग्राम था, जिसे कड़ी मेहनत से उन्होंने कम किया। साल 2013 में उनका वजन घटकर 87 किलो रह गया था। वजन कम करने के लिए उन्होंने एक्सरसाइज का सहारा लिया था।
-
देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने करीब 70 किलो वजन कम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी ट्रेनर की देखरेख में उन्होंने कड़ी मेहनत करके अपना वजन कम किया है। उन्होंने गुजरात के जामनगर स्थित रिलाइंस की रिफाइनरी में ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के दौरान एक्सरसाइज में जम कर पसीना बहाया और दौड़ लगाई।
-
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का वजन बॉलीवुड में एंट्री मारने से पहले काफी ज्यादा था। पहले उनका वजन 90 किलो था, जिसे उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारते वक्त 30 किलो कम कर लिया था।
-
मूवी दम लगा के हएशा की अभिनेत्री भूमि पडनेकर ने जब बॉलीवुड में एंट्री नहीं मारी थी, वे बिल्कुल फिट थीं। लेकिन जब उन्हें यह मूवी ऑफर हुई तो उन्हें एक भारी भरकम लड़की की भूमिका निभानी थी। उसके बाद उन्होंने अपना वजन बढ़ाकर 89 किलो कर लिया। लेकिन मूवी के बाद पडनेकर दोबारा से फिट हो गईं। मूवी के तुरंत बाद उन्होंने अपना वजन कम करके 57 किलो कर लिया।
-
भाजपा नेता नितिन गडकरी ने भी सर्जरी के जरिए अपना वजन कम किया था। उनका वजन काफी ज्यादा था, जिसे सर्जरी के बाद 30 से 40 किलोग्राम कम कर लिया। (Photo Source:PTI)
-
एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी ने भी अपना वजन कम किया है। खुशी ने मेहनत करके अपने आपको स्लिम बना लिया। उनके लिए प्ररेणा उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर और चचेरी बहन सोनम कपूर रहीं।
-
डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी 20 साल की उम्र से पहले काफी मोटे थे। उसके बाद उन्होंने काफी मेहनत करके अपना वजन कम किया।
-
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि आलिया भट्ट ने भी बॉलीवुड में आने से पहले अपना वजन कम किया है। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले आलिया का वजन 67 किलोग्राम था, जिसे वे तीन महीने में कम करके 55 किलो तक ले आईं।
